scriptOMG : मानव भ्रूण बरामद होने का अपराध दर्ज करना भूल गई अडाजण पुलिस ! | Adajan police forgot to register crime of recovering human fetus - FIR | Patrika News
सूरत

OMG : मानव भ्रूण बरामद होने का अपराध दर्ज करना भूल गई अडाजण पुलिस !

– घटना के तीन साल बाद मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने पर दर्ज की प्राथमिकी- FIR filed after case came to the notice of authorities after three years of incident

सूरतNov 26, 2020 / 10:36 am

Dinesh M Trivedi

OMG : मानव भ्रूण बरामद होने का अपराध दर्ज करना भूल गई अडाजण पुलिस !

OMG : मानव भ्रूण बरामद होने का अपराध दर्ज करना भूल गई अडाजण पुलिस !

सूरत. हनीपार्क रोड से पुलिस को एक मानव भ्रूण बरामद हुआ था, जो आपराधिक मामला होने के बावजूद पुलिस उसकी प्राथमिकी दर्ज करना भूल गई थी। तीन साल बाद मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने पर पुलिस ने मंगलवार को खानापूर्ति के लिए प्राथमिकी दर्ज की।
जानकारी के अनुसार 9 जनवरी 2017 को हनीपार्क रोड पर हनीपार्क सोसायटी के कंपाउन्ड हॉल के बाहर से एक मानव भ्रूण बरामद हुआ था। जो एक अपराधिक घटना थी। इसके बावजूद अडाजण पुलिस ने घटना रोजनामचे में दर्ज कर भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए न्यू सिविल अस्पताल भेज दिया था। उसके बाद इस घटना को अडाजण पुलिस भूल गई।
इसको लेकर कोई आपराधिक प्रकरण दर्ज ही नहीं किया गया। पिछले दिनों मामला आलाधिकारियों के संज्ञान में आने पर अडाजण पुलिस से जवाब मांगा गया। इस पर सरकार की ओर से अडाजण थाना प्रभारी ने मंगलवार को थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ किसी ने अपना कुकर्म छिपाने या फिर अन्य किसी कारण से उसे वहां फेंकने के संंबध में प्राथमिकी दर्ज की।
उल्लेखनीय है कि मानव भ्रूण की बरामदगी से जुड़े अधिकतर मामलों में पुलिस का रवैया खानापूर्ति वाला ही रहता है। बहुत कम मामलों में जांच होती है और आरोपी पकड़े नहीं जाते।

Home / Surat / OMG : मानव भ्रूण बरामद होने का अपराध दर्ज करना भूल गई अडाजण पुलिस !

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो