सूरत

पालीथिन में ले आए कटा पैर…

पालीथिन में कुछ ऐसी चीज रखी थी जिसे देखकर लोग भौंचक्के से रह गए। यहां तक कि अस्पताल के डाक्टर्स भी पालीथिन देखकर अचंभित रह गए। इस पालीथिन में एक कटा हुआ पैर रखा हुआ था।

सूरतJun 15, 2021 / 11:11 pm

deepak deewan

amazing news surat vapi news dr ojas modi news

वापी. हरिया अस्पताल में अजब नजारा दिखाई दिया। यहां कुछ लोग एक पालीथिन लेकर आए। पालीथिन में कुछ ऐसी चीज रखी थी जिसे देखकर लोग भौंचक्के से रह गए। यहां तक कि अस्पताल के डाक्टर्स भी पालीथिन देखकर अचंभित रह गए। इस पालीथिन में एक कटा हुआ पैर रखा हुआ था।
अस्पताल में एक युवक को भी लाया गया था, जोकि लहूलुहान था। दरअसल उसका दायां पैर पंजे के ऊपर से कटकर अलग हो गया था। और पैर का वही कटा हुआ हिस्सा युवक के साथ वाले पालीथिन में लेकर आए थे। अस्पताल के डॉ ओजस मोदी ( प्लास्टिक सर्जन) ने उसका निरीक्षण कर बताया कि पैर को माइक्रोसर्जरी की मदद से जोड़ा जा सकता है।
मरीज को ऑपरेशन थिएटर में ले जाकर आपरेशन की तैयारी शुरू की। कटे पैर के हिस्से को पूरी तरह साफ किया गया। डॉ ओजस मोदी ने हाई डेफिनेसन माइक्रोस्कोप द्वारा निरीक्षण कर लहू की नसों को अलग कर साफ किया और हड्डी को फिर से दाएं पैर के साथ जोड़ा।
उसके बाद सभी स्नायुओं तथा लहू की नसों को जोडक़र पैर में फिर से रक्त का संचार करने में सफल रहे। इस जटिल सर्जरी को डॉ ओजस मोदी ने आठ घंटे में पूरा किया। इस समय मरीज और उसके जोड़े गए पैर की हालत ठीक बताई गई है। मरीज और उसके परिजनों ने कटे हुए पैर को जोडऩे वाले डॉक्टर के हुनर की प्रशंसा की।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.