scriptअमिता को अध्यक्ष एवं मोहन को उपाध्यक्ष की कमान | Amita to be President and Mohan to be Vice-President | Patrika News
सूरत

अमिता को अध्यक्ष एवं मोहन को उपाध्यक्ष की कमान

नवसारी जिला पंचायत

सूरतJun 20, 2018 / 10:49 pm

सुनील मिश्रा

patrika

अमिता को अध्यक्ष एवं मोहन को उपाध्यक्ष की कमान


नवसारी. नवसारी जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में बुधवार को अमिता पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष पद पर मोहन हलपति निर्वाचित हुए।
नवसारी जिला कलक्टर डॉ. एमडी मोडिया की अध्यक्षता में बुधवार को नवसारी जिला पंचायत के आगामी ढाई वर्ष के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के चुनाव हुए। चुनाव में भाजपा के देवसर सीट से सदस्य रेखा विपिन पटेल और सादकपोर सीट से कौशिकचंद्र धीरू पटेल अनुपस्थित रहे। भाजपा के 15 सदस्य उपस्थित रहे। वहीं खेरगाम सीट से कांग्रेसी सदस्य धर्मेश शंकर पटेल को गत सामान्य सभा में उनके पद से हटाने की दरख्वास्त की गई थी, जिससे कांग्रेस के 14 में से 13 सदस्य ही थे। जबकि चिखली तहसील पंचायत अध्यक्ष के विवाद के बाद कांग्रेसी सदस्य भारती पटेल ने कांग्रेस से इस्तीफा देने से तथा विपक्षी सदस्य के तौर पर उपस्थित रही। जिला पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से चिखली की घेज सीट से सदस्य अमिता अश्विन पटेल ने और उनके सामने चिखली की खूंध सीट से कांग्रेसी सदस्य मंजुला गुलाब पटेल ने दावेदारी की थी। इसमें अमिता पटेल को 15 मत तथा मंजुला को कांग्रेस के 12 तथा विपक्ष सदस्य का एक मत मिला। इस पर अमिता पटेल को बहुमत के आधार पर जिला पंचायत के अध्यक्ष नियुक्त किया। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर नवसारी की सातेम सीट से भाजपा सदस्य मोहन गुलाब हलपति के सामने खेरगाम की आछवणी सीट से कांग्रेस सदस्य गुणवंती अमित पटेल ने नामांकन भरा था। इसमें 15 मतों के बहुमत के आधार पर मोहन हलपति को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
मौके पर उपस्थित गणदेवी विधायक नरेश पटेल, नवसारी विधायक पीयूष देसाई सहित भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त अध्यक्ष अमिता पटेल व उपाध्यक्ष मोहन हलपति को पुष्पगुच्छ देकर शुभेच्छा दी। वहीं भाजपियों ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवाकर खुशी बांटी।

सांसद पाटील का हाथ रहा ऊपर
नवसारी जिला पंचायत के आगामी ढाई वर्ष के लिए अध्यक्ष पद के लिए चिखली की घेज सीट से भाजपा सदस्य अमिता पटेल और गणदेवी की देवसर सीट से भाजपा सदस्य रेखा बिपिन पटेल के बीच टक्कर थी। इसमें जिला पंचायत के अध्यक्ष के लिए सांसद सीआर पाटील का सिक्का चला। सांसद पाटील ने अमिता पटेल को अध्यक्ष बनाने का समर्थन किया था। इससे रेखा पटेल रेस से बाहर हो गई। इससे आहत रेखा पटेल आज अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव में भी अनुपस्थित रही।

कांग्रेस भी सत्ता परिवर्तन के प्रयास में थी
जिला पंचायत में अगले ढाई वर्ष के लिए अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के चुनाव में चिखली, खेरगाम व वांसदा में मजबूती रखने वाली कांग्रेस भी जिला पंचायत में सत्ता परिवर्तन के प्रयास में थी। भाजपा से नाराज चल रहे कई भाजपाई सदस्य कांग्रेस के संपर्क में थे। उन्होंने कांग्रेसियों के साथ बैठक भी की थी, लेकिन कांग्रेस का खुला समर्थन करने से मना कर दिया था। इसके कारण जिला पंचायत में बुधवार को चुनाव में नाराज चल रहे भाजपाई अनुपस्थित रहने वाले थे। इसमें से रेखा पटेल और किशोरचंद्र पटेल चुनाव में अनुपस्थित रहे। वहीं कांग्रेस से इस्तीफा देने वाली भारती पटेल भाजपा के समर्थन में थी। इससे संख्याबल नहीं जुटा पाने से कांग्रेस की सत्ता परिवर्तन की कामना अधूरी रह गई।

Home / Surat / अमिता को अध्यक्ष एवं मोहन को उपाध्यक्ष की कमान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो