23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दानह के उद्योगपति के बेटे पर हमला, सनसनी

सांसद नटू पटेल अस्पताल पहुंचे, ली जानकारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Vineet Sharma

•

Updated: 8 Oct 2018, 9:10 PM IST

patrika

बच्चियों से दुष्कर्म के खिलाफ कैन्डल मार्च

सिलवासा. दानह के बड़े उद्योगपति और उत्तर भारतीय समाज के अग्रणी अजीत यादव के पुत्र क्षितिज उर्फ मणि यादव पर सोमवार शाम लवाछा में हमला करने की घटना से सनसनी मच गई है। घटना में घायल क्षितिज को हरिया अस्पताल लाया गया जहां दानह सांसद नटू पटेल समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग पहुंच गए।

सिलवासा इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष और इंडस्ट्रीय फेडरेशन के अध्यक्ष अजीत यादव का पुत्र क्षितिज सोमवार शाम को अपनी ऑडी कार में वापी की ओर से सिलवासा जा रहा था। इस दौरान डुंगरा थाना की हद में स्थित लवाछा मंदिर के पास दो गाडिय़ों ने क्षितिज की कार का रास्ता रोक लिया। जबतक क्षितिज कुछ समझता कार से उतरे कई बदमाशों ने हथौड़े से उसकी कार का शीशा तोड़ दिया और हमला कर घायल कर दिया।

बताया गया है कि बदमाशों ने नकाब पहन रखा था। क्षितिज की पिटाई करने के बाद सभी बदमाश फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर परिजन व अन्य लोग मौके पर पहुंचे और क्षितिज को वापी के हरिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दूसरी तरफ इस घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय समेत अन्य समाज के लोग बड़ी संख्या में अस्पताल में पहुंच गए थे।

उद्योगपति के पुत्र पर हमले की सूचना मिलते ही डुंगरा थाना पीआई भरवाड़ भी वहां पहुंचे और बयान लिया। क्षितिज ने हमले में कल्पेश पटेल, मितेश, पक्या, सुलेमान समेत अन्य लोगों के शामिल होने की जानकारी पुलिस को दी। हमले की जानकारी मिलने के कुछ देर बाद ही दानह सांसद नटू पटेल समेत कई भाजपा नेता भी हरिया अस्पताल पहुंच गए और क्षितिज का हाल चाल लिया।

उन्होंने इस मामले में पुलिस से त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार करने को कहा। पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। हमले में क्षितिज को हाथ, पैर समेत अन्य जगहों पर चोट आई है। देर रात तक काफी संख्या में लोग अस्पताल परिसर मे जमा थे।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात

ट्रेंडिंग