scriptभाजपा प्रत्याशी का दावा, दमण में पर्यटन का करेंगे विकास | BJP candidate's claim, development of tourism in Daman | Patrika News
सूरत

भाजपा प्रत्याशी का दावा, दमण में पर्यटन का करेंगे विकास

लालूभाई पटेल ने मरवड़ पंचायत में किया प्रचार

सूरतApr 12, 2019 / 10:31 pm

Sunil Mishra

patrika

भाजपा प्रत्याशी का दावा, दमण में पर्यटन का करेंगे विकास


दमण. दमण एवं दीव लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी लालूभाई पटेल ने शुक्रवार को मरवड़ पंचायत में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान लोगों ने उनका पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। लालू पटेल ने भाजपा को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि दमण के समुद्री किनारों का विकास हो रहा है। इससे प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। दमण-दीव के लोगों को रोजगार मिलेगा। देवका के समुद्र किनारों पर लोगों को गोवा की तर्ज पर स्टॉल का आवंटन किया जाएगा। देवका सहित अन्य समुद्र किनारों पर रोप-वे लगाया जाएगा। प्रचार अभियान में वासुभाई पटेल, बालूभाई पटेल सहित तमाम लोग मौजूद थे।
patrika
कांग्रेस उम्मीदवार केतन पटेल ने किया जनसम्पर्क
दमण-दीव संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार केतन पटेल ने शुक्रवार को दमन के रिंगनवाडा, मोरा फलिया, रॉयल डिस्टलरी, माह्यावंशी फालिया, पेट्रोल पंप और अन्य क्षेत्रों में जनसम्पर्क किया। पटेल समस्याओं को जानने के लिए लोगों के घर गए और खुद को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दमण और दीव में लोगों के विकास के लिए एकमात्र विकल्प है। जनसम्पर्क के दौरान केतन पटेल के साथ ईश्वरभाई पटेल, भारतभाई दाजी, महेशभाई आदि कांग्रेसी नेता शामिल हुए।
चुनावी रैलियों और सभाओं का जोर
वलसाड. वलसाड-डांग संसदीय सीट पर उम्मीदवारों का प्रचार कार्य जोरों पर है। कांग्रेस की 13 अप्रेल को जनसंपर्क तथा 14 अप्रेल को भाजपा के स्टार प्रचारक पुरुषोत्तम रुपाला की सभा होगी। वलसाड सीट जीतकर केन्द्र में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दल रैली और सभाओं का सहारा ले रहे हैं। भाजपा के राज्य में स्टार प्रचारक पुरुषोत्तम रुपाला की सभा कोसंबा में 14 अप्रेल को होगी। सोशल मीडिया पर प्रचार में कोई कमी नहीं दिख रही है।

Home / Surat / भाजपा प्रत्याशी का दावा, दमण में पर्यटन का करेंगे विकास

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो