भाजपा संगठन में पद पाने की ख्वाहिश नहीं रही आसान, बनी ये नई गाइड लाइन BJP संगठन चुनाव शुरू, क्या महानगर और जिलाध्यक्ष बदले जाएंगे? बैठक में प्रदेश महामंत्री भरतसिंह परमार, संगठन प्रभारी पीयुष देसाई, सूरत महानगर इकाई के अध्यक्ष नितिन ठाकर, महामंत्री मदनसिंह अटोदरिया, दामजी मावाणी, किशोर बिंदल के अलावा सांसद दर्शना जरदोष, सीआर पाटिल व प्रभु वसावा मौजूद रहेंगे। बताया है कि इस बैठक में ज्यादातर वार्डों में नए संगठन की तस्वीर साफ हो जाएगी और इसके बाद नई टीम की घोषणा 15 नवम्बर के बाद कर दी जाएगी।
उधर, महानगर इकाई में वार्डस्तर पर भाजपा की नई टीम पूरी तरह से तैयार होने के बाद महानगर इकाई के अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी। सूत्रों की मानें तो वर्ष के अंत तक सूरत महानगर इकाई के भाजपा संगठन का ढांचा पूरी तरह से तैयार हो जाएगा और अगले वर्ष होने वाले सूरत महानगरपालिका चुनाव के लिए कमर कसेगा।

साढ़े सात हजार सक्रिय सदस्य
भाजपा संगठन की चुनाव प्रक्रिया से पहले महानगर के सभी 29 वार्ड में 2 हजार 900 बूथ प्रमुखों की नियुक्ति पिछले समय की गई थी। इसके बाद सक्रिय सदस्य अभियान के दौरान महानगर में 7 हजार 600 सक्रिय सदस्य बनाए गए। इन सभी से इकाई प्रमुख नितिन ठाकर की ओर से पत्र व्यवहार भी संगठन प्रक्रिया के दौरान किया गया था। वहीं, गुरुवार को जिला संगठन के सिलसिले में भी पार्टी कार्यालय में बैठक आयोजित की गई।
प्रक्रिया जारी
भाजपा संगठन की चुनाव प्रक्रिया इन दिनों जारी है। संकलन की बैठक में वार्ड प्रमुख व महामंत्री के लिए आए सभी कार्यकर्ताओं के नामों पर चर्चा होगी और बाद में घोषणा की जाएगी।
नितिन ठाकर, अध्यक्ष, सूरत महानगर भाजपा इकाई।