scriptतापी जिला पंचायत में पहली बार भाजपा की सत्ता | BJP power in Tapi district panchayat for the first time | Patrika News
सूरत

तापी जिला पंचायत में पहली बार भाजपा की सत्ता

जिला बनने के बाद से अब तक सत्ता के नजदीक नहीं पहुंची थी भाजपा

सूरतMar 02, 2021 / 07:49 pm

विनीत शर्मा

तापी जिला पंचायत में पहली बार भाजपा की सत्ता

तापी जिला पंचायत में पहली बार भाजपा की सत्ता

बारडोली. तापी जिला में स्थानीयनिकाय चुनाव के मंगलवार को घोषित हुए परिणाम भाजपा के पक्ष में गए। तापी जिला के गठन के बाद यह पहला अवसर है जब भाजपा सत्ता में आई है। भाजपा ने 26 में से 17 सीटों पर जीत दर्ज कर तापी जिला पंचायत पर अपना परचम फहराया है। कांग्रेस को नौ सीटों पर ही संतोष करना पड़ा।
भारतीय जनता पार्टी ने बालंबा, बोरदा, बुहारी, चांपावाडी, चिमेर, डोलवण, फुलवाड़ी, गड़त, कमालछोड़, मोहिणी, निझर, पाटी, थाले, उच्छल, ऊंचामाला, वडपाडनेसु और वालोड बैठक पर जीत प्राप्त की। जानकी कॉंग्रेस ने आमलगुंडी, भीमपूरा, बोरखड़ी, धजम्बा, डोसवाड़ा, गुणसदा, करंजवेल, केलकुई और वेल्दा सीटों पर जीत दर्ज की।
पांच तहसील पंचायत भी भाजपा की

तापी जिला की सात में से पांच तहसील पंचायत पर भी भगवा लहरा गया है। कांग्रेस को दो तहसील पंचायतों पर जीत मिली है। भारतीय जनता पार्टी ने वालोड, उच्छल, निझर, कुकरमुंडा और डोलवण तहसील पंचायत पर कब्जा किया जबकि व्यारा और सोनगढ़ कांग्रेस के खाते में गईं।
व्यारा नगर पालिका में भी भाजपा का बोर्ड

तापी की व्यारा नगरपालिका में भी भाजपा को बोर्ड बन रहा है। यहां के सात वार्ड की 28 सीटों के लिए चुनाव हुए थे। भाजपा ने 22 और कांग्रेस ने छह सीटों पर जीत दर्ज की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो