scriptकमजोर खरीद के कारण कारोबार ठंडा | Business cooled due to weak purchase | Patrika News
सूरत

कमजोर खरीद के कारण कारोबार ठंडा

ग्रे बाजार में खरीद कमजोर, दाम यथावत

सूरतMar 24, 2019 / 08:38 pm

Pradeep Mishra

file

कमजोर खरीद के कारण कारोबार ठंडा

सूरत.

ग्रे बाजार में बीते सप्ताह होली का असर दिखा। व्यापारियों की ओर से कमजोर खरीद के कारण कारोबार ठंडा रहा। दाणी आइटम में पच्चीस पैसे बढ़े। बाकी ज्यादातर क्वॉलिटी में दाम स्थिर रहे।
ग्रे बाजार के सूत्रों के अनुसार फिनिश्ड फैब्रिक्स में खरीद कमजोर होने के कारण ग्रे बाजार भी एक महीने से ठंडा है। बीते सप्ताह में होली के कारण अन्य राज्यों से भी ऑर्डर कमजोर रहे और स्थानीय व्यापारियों ने भी ग्रे की मांग कम कर दी। इसके चलते ग्रे में कामकाज नीरस रहा। इन दिनों व्यापारी बहुत कम ग्रे की डिमांड कर रहे हैं। ग्रे व्यवसायी सोनू जैन और सज्जन महर्षि ने बताया कि ग्रे बाजार पिछले चार सप्ताह से ठंडा है। बीते सप्ताह में होली के कारण ग्रे की डिमांड कम रही। दाणी में पच्चीस से पचास पैसे बढ़े हैं। होली के बाद व्यापारियों की खरीद की उम्मीद है, लेकिन चुनाव के कारण खरीद बाधित हो सकती है। भिवंडी ग्रे बाजार में कॉटन आइटम में तेजी रही। ग्रे व्यवसायी गिरधारी साबू ने बताया कि कॉटन आइटम में 0.75 पैसे बढ़े। अन्य क्वॉलिटी में डिमांड सामान्य रही।

Home / Surat / कमजोर खरीद के कारण कारोबार ठंडा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो