scriptयहां मतदाताओं की संख्या ढाई लाख के पार | By-election on Dadra Nagar Haveli Lok Sabha seat on 30 | Patrika News
सूरत

यहां मतदाताओं की संख्या ढाई लाख के पार

दादरा नगर हवेली लोकसभा सीट पर उपचुनाव 30 को

सूरतOct 12, 2021 / 08:25 pm

Gyan Prakash Sharma

यहां मतदाताओं की संख्या ढाई लाख के पार

यहां मतदाताओं की संख्या ढाई लाख के पार

सिलवासा. दादरा नगर हवेली लोकसभा उप चुनाव के लिए निर्वाचन विभाग ने संशोधित अंतिम वोटर लिस्ट जारी कर दी है। मतदाता सूची में कुल दो लाख 58 हजार 838 मतदाता हो गए हैं, जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या एक लाख 22 हजार 409 हैं।

वर्ष 2019 के आम चुनाव में कुल दो लाख 50 हजार 21 मतदाता थे, उसमें एक लाख 98 हजार 993 मतदाताओं ने मतदान किया था। मतदान का प्रतिशत 79.59 रहा। इससे पहले 2014 लोकसभा चुनाव में मतदान 84.08 प्रतिशत व वर्ष 2009 के चुनाव में 73.22 प्रतिशन मत पड़े थे। पिछले ढाई वर्ष में करीब साढ़े आठ हजार मतदाता बढ़े हैं। पूरी मतदाता सूची विभाग के बेबसाइट पर उपलब्ध है। मतदान के लिए कुल 333 पोलिंग स्टेशन बनाएं गए हैं। मतदाता सूची में ग्रामीण क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों पर औसत 700 से अधिक मतदाता रखे हैं, वहीं सिलवासा आमली के बूथों पर औसत एक हजार से अधिक मतदाता हैं।

मतदान के लिए मतदाता के पास फोटोयुक्त पहचान पत्र होना आवश्यक है। निर्वाचन विभाग की ओर से कहा गया है कि मतदान के दौरान मोबाइल पर बातचीत या अधिक देर ठहरने की मनाही है। मतदान 30 अक्टूबर को सवेरे 7 बजे से शााम 7 बजे तक चलेगा। मतदान केन्द्रों पर पेयजल, प्राथमिक पेटी जैसी बुनियादी सुविधा की जाएगी। मतदान के लिए करीब दो हजार सरकारी कर्मचारियों को लगाया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो