सूरत. देशभर में मंगलवार से केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा शुरू हो गई। 10वीं के विद्यार्थियों का पहला पेपर हिन्दी का था, जो उन्हे सरल लगा। परीक्षा केन्द्र से बाहर आ रहे विद्यार्थियों के खुशनुमा चहेरे बता रहे थे कि परीक्षाओं का आगाज बेहतर हुआ है। देशभर में सोमवार से 12वीं सीबीएसई की परीक्षा से केन्द्रीय बोर्ड परीक्षा का आगाज हुआ था। मंगलवार को हिन्दी पेपर के साथ 10वीं की परीक्षा की शुरुआत हो गई। सूरत जिले में सीबीएसई के कई स्कूल हैं और इन स्कूलों में 10वीं के हजारों विद्यार्थी हैं। प्रतिवर्ष सूरत जिले में सीबीएसई स्कूल की संख्या के साथ विद्यार्थियों की संख्या बढ़ती जा रही है।