scriptमस्जिद की छत पर मासूम से कुकर्म | Child abuse | Patrika News
सूरत

मस्जिद की छत पर मासूम से कुकर्म

नमाज के बीच ले गया छत पर , आरोपी युवक फरार

सूरतJun 14, 2018 / 09:24 pm

Sandip Kumar N Pateel

file photo

मस्जिद की छत पर मासूम से कुकर्म

सूरत. रांदेर क्षेत्र में एक प्रौढ़ द्वारा अपनी पोती की उम्र की बालिका से कुकर्म का मामला अभी शांत ही नहीं हुआ था कि अमरोली क्षेत्र की एक मस्जिद में नौ साल के बच्चे के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक कोसाड़ एसएमसी आवास निवासी आबिद पटेल (22) ने नौ वर्षीय एक बालक के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। पवित्र रमजान मास के चलते बुधवार रात साढ़े नौ बजे पीडि़त बालक नमाज पढऩे के लिए मदीना मस्जिद पर गया था। उस दौरान आरोपित युवक आबिद भी वहीं मौजूद था। नमाज पढऩे के दौरान ही उसने मासूम का हाथ पकड़ा और उसे नमाज के बीच ही जबरन मस्जिद की छत पर ले गया। वहां पर एकांत में उसने उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। रात साढ़े दस बजे मस्जिद से घर लौटे मासूम ने इस बारे में अपनी दादी को बताया। उसकी दादी ने उसके पिता को बताया और वे उसे अमरोली थाने ले गए।
मामले की जांच कर रहे अमरोली थाने के उप निरीक्षक सी.आर.देसाई ने बताया कि बच्चे का मेडिकल करवाया गया है। अभी सदमें की स्थिति में होने से उससे अधिक पूछताछ नहीं हो पाई है। मस्जिद की फोरेन्सिक टीम से जांच करवा कर पंचनामा करवाया गया है। आबिद पीडि़त परिवार का परिचित है तथा उग्र स्वभाव का है। घटना के बाद से वह फरार है। उसकी खोज में उसके घर पर दबिश दी गई, लेकिन वहां ताला मिला। उसके छिपने के संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई जा रही है।
प्रौढ़ को जेल भेजा


आठ साल की मासूम बालिका का यौन शोषण करने के मामले में रांदेर पुलिस ने आरोपित विनोद उपाध्याय (५३) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में लाजपोर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि पालनपुर पाटिया दीनदयाल सोसायटी निवासी विनोद को बुधवार को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के बाद गुरुवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया था। विनोद परिचित परिवार की आठ साल की बालिका को चित्रकला सिखाने के बहाने दीपावली के बाद से उसका यौन शोषण कर रहा था।

Home / Surat / मस्जिद की छत पर मासूम से कुकर्म

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो