scriptसिविल का प्रिजनर कोरोना वार्ड फुल, 19 भर्ती | Civil's Prisoner Corona Ward Full, 19 Recruitment | Patrika News
सूरत

सिविल का प्रिजनर कोरोना वार्ड फुल, 19 भर्ती

– स्टेमसेल बिल्डिंग में प्रिजनर वार्ड 30 बेड का तैयार किया जा रहा है

सूरतJan 18, 2022 / 09:53 pm

Sanjeev Kumar Singh

सिविल का प्रिजनर कोरोना वार्ड फुल, 19 भर्ती

सिविल का प्रिजनर कोरोना वार्ड फुल, 19 भर्ती

सूरत.

शहर पुलिस द्वारा पकड़े जाने वाले आरोपियों में भी कई पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। इन्हें न्यू सिविल अस्पताल में स्टेमसेल में प्रिजनर वार्ड में भर्ती करने की व्यवस्था है। पिछले कुछ दिनों में ही 19 जनों को प्रिजनर वार्ड में भर्ती करवाने से वार्ड फुल हो गया है। अमरोली थाने से मारपीट के तीन आरोपियों को मेडिकल के लिए स्मीमेर अस्पताल लाया गया। कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने पर पुलिस उनको न्यू सिविल अस्पताल लेकर आई। यहां वार्ड में जगह नहीं होने के कारण चिकित्सकों ने आरएमओ को घटना की जानकारी दी। गौरतलब है कि, स्टेमसेल बिल्डिंग में प्रिजनर वार्ड 30 बेड का तैयार किया जा रहा है। चिकित्सकों ने कहा कि आरोपी के पॉजिटिव आने पर 7 दिन आइसोलेशन रखना होता है। पुलिस को जेल के बैरक में ही आइसोलेशन में रखने की व्यवस्था पर भी विचार हो रहा है।


16 डॉक्टर, 31 व्यापारी भी पॉजिटिव

16 डॉक्टर, कपड़ा, हीरा, कंस्ट्रक्शन समेत 31 व्यापारी, 2 नर्स, पार्षद, 98 नौकरीपेशा, 4 स्टॉक मार्केट कर्मचारी, पुलिसकर्मी, 2 वकील, हीरा कंपनी में कुक, जीईबी में डिप्टी इंजीनियर, गार्डन सिल्क में डिप्टी मैनेजर, ट्यूशन टीचर, एकाउंटेंट, एस्सार असिस्टेंट मैनेजर, टैक्सटाइल कर्मचारी, 6 हीरा कारीगर, कर्मचारी, 2 दलाल, कारपेंटर, सूरत को. बैंक कर्मचारी, मोबाइल दुकान, कोर्ट में क्लर्क, 2 इंजीनियर, किसान, पंजाब बैंक कर्मचारी, दुकानदार, सॉफ्टवेयर इंजीनियर, कैनरा बैंक कर्मचारी, 3 एल एंड टी कर्मचारी, महावीर अस्पताल कर्मचारी, ओएनजीसी कर्मचारी, सचिन जीआइडीसी कर्मचारी समेत कुल 3563 संक्रमित मिले हैं।

पूरी फैमली संक्रमित

अठवा जोन में इच्छानाथ एसवीएनआइटी क्वाटर्स में 8 पॉजिटिव, सेंट्रल जोन में नानपुरा सत्यम अपार्टमेंट में एक ही घर में 7 पॉजिटिव, वराछा-ए जोन में करंज रचना सोसायटी में 6, वराछा-बी जोन में वेलंजा सहजानंदा सोसायटी में 7 संक्रमित मिले हैं। इन सभी सोसायटी को कलस्टर घोषित करके आम लोगों के आने-जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया हैं।

Home / Surat / सिविल का प्रिजनर कोरोना वार्ड फुल, 19 भर्ती

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो