scriptकांग्रेस ने किया हाइवे जाम | Congress did highway jams | Patrika News
सूरत

कांग्रेस ने किया हाइवे जाम

आधे घंटे तक रास्ता रोके रखने से पांच किमी तक लगी वाहनों की कतार

सूरतJun 10, 2018 / 09:13 pm

Sandip Kumar N Pateel

patrika photo

कांग्रेस ने किया हाइवे जाम

बारडोली. पलसाना और कड़ोदरा नगर कांग्रेस की ओर से रविवार को उंभेल गांव के पास किसान आंदोलन के समर्थन में मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-48 पर चक्काजाम किया गया। उद्योगपतियों की गोद में बैठी भाजपा सरकार तक किसानों की बात पहुंचाने के लिए आंदोलन किया जा रहा है। अगर सरकार ने किसानों की मांग नहीं मानी गई तो आगामी दिनों सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा।

भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीति के खिलाफ देश भर के किसान आंदोलन कर रहे हैं। खेदुत समाज के साथ-साथ कांग्रेस भी इस आंदोलन को समर्थन दे रही है। पलसाना तहसील कांग्रेस और कड़ोदरा नगर कांग्रेस की ओर से रविवार को अहमदाबाद-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-48 पर चक्काजाम कर भाजपा सरकार की किसान विरोध नीति के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। करीब 30 मिनिट तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रास्ता जाम रखा। जिससे 5 किमी तक वाहनों की कतार लग गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कामरेज और कड़ोदरा पुलिस ने हिरासत मे लेकर राजमार्ग का यातायात बहाल कराया। सूरत जिला कांग्रेस समिति के महामंत्री अजय देवधरा ने बताया कि गुजरात सरकार पिछले चार साल से किसानों का शोषण कर रही है। किसानों को समर्थन मूल्य भी नहीं मिल रहा और धोलेरा, बुलेट ट्रेन जैसे प्रोजेक्ट के लिए किसानों की जमीन अधिग्रहित की जा रही है। उद्योगपतियों की गोद में बैठी भाजपा सरकार तक किसानों की बात पहुंचाने के लिए आंदोलन किया जा रहा है। अगर सरकार ने किसानों की मांग नहीं मानी गई तो आगामी दिनों सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा।
भरुच में भी विरोध प्रदर्शन
भरुच। किसानों की विभिन्न मांगों के समर्थन में रविवार को भरुच जिला कांग्रेस की ओर से रेलवे स्टेशन के सामने दूध व सब्जियों के साथ अनाज सड़क पर फेंककर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़क पर सब्जी फेंकी और दूध उड़ेलकर यातायात जाम का प्रयास किया। कांग्रेसियों की ओर से फेंकी गई सब्जियों व अनाज को गरीब परिवार के लोग बटोरते नजर आए।

Home / Surat / कांग्रेस ने किया हाइवे जाम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो