scriptसूरत में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 16,000 पार, 227 भर्ती हुए तो 235 स्वस्थ भी | Corona patients in Surat cross 16,000, 227 admitted and 235 healthy | Patrika News
सूरत

सूरत में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 16,000 पार, 227 भर्ती हुए तो 235 स्वस्थ भी

– जिले मे 8 की मौत, सूरत में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 16,037, 695 मौत

सूरतAug 11, 2020 / 10:12 pm

Sanjeev Kumar Singh

सूरत में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 16,000 पार, 227 भर्ती हुए तो 235 स्वस्थ भी

सूरत में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 16,000 पार, 227 भर्ती हुए तो 235 स्वस्थ भी

सूरत.

शहर और जिले में सोमवार को 227 नए कोरोना पॉजिटिव मिले और 8 की मौत हो गई। इसमें शहर के कतारगाम, अठवा, रांदेर और उधना जोन में 2 वृद्ध समेत 4 जनों की कोरोना संक्रमण से अस्पताल में मौत हो गई। वहीं जिले में 4 जनों की मृत्यु हुई है। इसके अलावा शहर में नए 176 और सूरत जिले में 51 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। शहर और जिला मिलाकर कुल 235 कोरोना पॉजिटिव मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई हैं। अब सूरत शहर और जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 16,037 हो गई हैं। इसमें 695 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।
मनपा स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि सिंगणपोर निवासी 87 वर्षीय वृद्ध, भटार विशाल नगर निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, रांदेर जोन में आनंद महल रोड निवासी 56 वर्षीय वृद्ध और उधना जोन में रहने वाली 65 वर्षीय वृद्धा की कोरोना के चलते न्यू सिविल और निजी अस्पताल में मौत हो गई। इन सभी मृतकों को कोरोना वायरस के अलावा दूसरी कोई बीमारी नहीं थी। अब शहर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 549 हो गई हैं।
इसके अलावा शहर में नए 176 पॉजिटिव भर्ती हुए हैं। इसमें सोमवार को सबसे अधिक अठवा जोन में 44, रांदेर जोन में 41, वराछा-ए जोन में 23, सेंट्रल जोन में 19, वराछा-बी जोन में 17, लिम्बायत जोन में 12, कतारगाम, उधना जोन में 10-10 कोरोना मरीज मिले हैं। अब तक शहर में कुल 12,881 पॉजिटिव मिले, जिसमें 9,598 को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गई हैं। सोमवार को सूरत शहर में 191 और ग्रामीण क्षेत्र में 44 पॉजिटिव मरीजों को छुट्टी मिली है।

छह डॉक्टर, 4 व्यापारी, 5 मनपाकर्मी पॉजिटिव

न्यू सिविल में कोविड-19 हॉस्पिटल के डॉक्टर, यूनिक अस्पताल के डॉक्टर, अडाजन में निजी क्लिनीक के डॉक्टर, स्मीमेर अस्पताल के डॉक्टर, नर्स, हाउसिंग विभाग के कर्मचारी, मनपा मस्कती अस्पताल के डॉक्टर, कतारगाम निजी क्लिनीक के डॉक्टर, टेक्सटाइल मार्केट में दो साड़ी दुकान व्यापारी, अंबाजी मार्केट के व्यापारी, मीलिनियम मार्केट में कपड़ा व्यापारी, तीन छात्र, भटार प्लास्टिक वेयर कर्मचारी, उधना मैत्रय इंटरप्राइजेज में कर्मचारी, रांदेर रामनगर में टेलरिंग वर्कर, पलसाणा में मैनेजर, उधना-मगदल्ला रोड कलर दुकान मालिक, सार्वजनिक नगर प्राथमिक स्कूल के शिक्षक,
वराछा मिनी बाजार में हीरा श्रमिक, पिपलोद में कंस्ट्रक्शन कर्मचारी, वराछा कटलरी दुकान मालिक, वराछा में पोस्टमैन, किराण दुकान कर्मचारी, कतारगाम में हीरा श्रमिक, चौर्यासी डेरी के टेम्पो ड्राइवर, रैपिड टेस्ट में सेंट्रल जोन में सफाई कर्मचारी, लिम्बायत जोन में वीबीडीसी कर्मचारी, उधना जोन में एकाउंटेंट और अठवा जोन में वीबीडीसी विभाग के एसआई, रांदेर जोन में वीबीडीसी विभाग के क्लर्क की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Home / Surat / सूरत में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 16,000 पार, 227 भर्ती हुए तो 235 स्वस्थ भी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो