scriptसूरत में कोरोना वायरस…2583 स्वस्थ हुए, नए 1574 पॉजिटिव, 10 मौत | Corona virus in Surat ... 2583 recovered, new 1574 positive, 10 deaths | Patrika News
सूरत

सूरत में कोरोना वायरस…2583 स्वस्थ हुए, नए 1574 पॉजिटिव, 10 मौत

– सूरत जिले में पॉजिटिव की संख्या 1,22394, 1821 की मौत

सूरतMay 05, 2021 / 10:18 pm

Sanjeev Kumar Singh

,

सूरत में कोरोना वायरस…2583 स्वस्थ हुए, नए 1574 पॉजिटिव, 10 मौत,सूरत में कोरोना वायरस…2583 स्वस्थ हुए, नए 1574 पॉजिटिव, 10 मौत

सूरत.

राहत की बात है कि शहर में मरीजों की संख्या घटते हुए 1250 के नीचे पहुंच गई है। प्रतिदिन मृत्युआंक भी कम हो रहा है। न्यू सिविल और स्मीमेर के कोविड अस्पताल से मंगलवार को 60 मृतकों का अंतिम संस्कार कोरोना गाइडलाइंस के साथ किया गया है। वहीं, मनपा के सरकारी आंकड़ों में कोरोना वायरस से 8 मरीजों की मौत बताई गई है। ग्रामीण में भी दो मरीजों की मौत हुई है। सूरत जिले में मंगलवार को 13 जनों की कोरोना से मौत हो गई और नए 1574 मरीज मिले हैं। इसमें शहर के नए 1214 और जिले में 360 पॉजिटिव मिले। वहीं, कुल 2583 कोरोना मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई हैं। सूरत जिले में पॉजिटिव की संख्या 1,22394 हो गई हैं। इसमें 1821 की मौत हो चुकी हैं।
मनपा स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शहर में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 1462 हैं। हाल में सूरत जिले के 7032 कोरोना मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। न्यू सिविल और स्मीमेर अस्पताल में 1032 कोरोना पॉजिटिव भर्ती हैं। इसमें 815 मरीज की हालत गंभीर बताई गई है। ऑक्सीजन पर 369, बाइपेप पर 397 और वेंटिलेटर पर 49 कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं। वहीं 89 संदिग्ध भर्ती हैं, जिनकी रिपोर्ट आना बाकी है। अब तक शहर में कुल 96,257 कोरोना पॉजिटिव मिले, जिसमें 80,110 को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गई हैं। वहीं जिले में अब तक कुल 26,137 पॉजिटिव मरीज मिले है जिसमें 22,097 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
4 डॉक्टर, 45 छात्र और 27 बिजनसमैन पॉजिटिव

मनपा में डॉक्टर, निजी क्लिनीक में 3 डॉक्टर, मेट्रोपोलिस लैब कर्मचारी, 45 छात्र, 27 बिजनसमैन, ब्रोकर, 6 शिक्षक, 9 मनपाकर्मी, 5 ड्राइवर, 2 किसान, 10 हीरा श्रमिक, 3 पुलिसकर्मी, पीएफ ऑफिस में कर्मचारी, एकाउंटेंट, चौकीदार, इंजीनियर, 2 कॉन्ट्रेक्टर, एलएंडटी में 2 कर्मचारी, बीओबी बैंक के 2 कर्मचारी, जीएसटीएल के 2 कर्मचारी, रिलायंस कर्मचारी, किराणा दुकान, रेलकर्मी, मेट्रो मॉल कर्मचारी, दो श्रमिक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं।
शहर में कोरोना मरीजों की स्थिति

जोन /पॉजिटिव

सेंट्रल -81

वराछा-ए -93

वराछा-बी -105

रांदेर -315

कतारगाम -153

लिम्बायत -85

उधना -81

अठवा -301

कुल -1214

Home / Surat / सूरत में कोरोना वायरस…2583 स्वस्थ हुए, नए 1574 पॉजिटिव, 10 मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो