सूरत

DISOBEY : सरकारी फरमान का पालन नहीं..!

– शिक्षा विभाग को नहीं दी जा रही है ऑनलाइन उपस्थिति की जानकारी

सूरतOct 14, 2019 / 07:57 pm

Divyesh Kumar Sondarva

DISOBEY : सरकारी फरमान का पालन नहीं..!

सूरत.
राज्य शिक्षा विभाग के आदेश का कई स्कूल पालन नहीं कर रहे हैं। वह शिक्षा विभाग को ऑनलाइन उपस्थिति की जानकारी नहीं दे रहे हैं। 164 स्कूल विद्यार्थियों की और 51 स्कूल शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं कर रहे हैं। इन्हें तुरंत उपस्थिति की जानकारी देने का आदेश दिया गया है। पहले के आदेश का पालन नहीं करने का कारण भी पूछा गया है।

FAKE ADMISSION : विश्वविद्यालय की आंखों में धूल झोंककर दिए फर्जी प्रवेश..?

राज्य शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र के शुरू में विद्यार्थियों की कक्षा में उपस्थिति की जानकारी ऑनलाइन देने का आदेश जारी किया था। आदेश को पहले सरकारी स्कूलों में लागू किया गया। बाद में शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर आदेश जारी किया गया। सरकारी स्कूलों के बाद इसे निजी और अनुदानित स्कूलों के लिए भी लागू कर दिया गया। स्कूलों को ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने का प्रशिक्षण दिया गया। निर्देश दिए गए कि स्कूल शुरू होते ही कक्षा में विद्यार्थी और शिक्षकों की उपस्थिति ऑनलाइन जमा करनी होगी। कई स्कूलों ने इस आदेश को टाल दिया। शिक्षा विभाग ने बार-बार परिपत्र जारी कर इसके पालन का निर्देश दिया। कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। अब भी कई स्कूल आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं। शिक्षा विभाग ने ऐसे स्कूलों की सूची जारी की है और तुरंत ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने का आदेश दिया है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.