सूरत

DIWALI : बाजार में झिलमिलाने लगी झालरें

सस्ते औैर ज्यादा रोशनी के चलते बने हैं आकर्षण का केंद्र

सूरतOct 19, 2019 / 08:03 pm

Divyesh Kumar Sondarva

DIWALI : बाजार में झिलमिलाने लगी झालरें

सूरत.
दीपावली आगमन के मौके पर शहर में जगह-जगह रंग-बिरंगे बल्ब वाली लाइट, झालर, स्टाइलिश झूमर आदि जगमगाने लगी है। बाजार में विविध प्रकार के झालर लोगों को लुभा रही है। पारंपरिक सजावट के सामान के साथ लोग झालरों की खरीदारी कर रहे हैं। व्यापारी लाइटों की बिक्री में व्यस्त हैं। सूरत शहर रोशनी के मामले में करोड़ों का बाजार बन गया है।

रोशनी के त्योहार दीपावली की रोनक अब शहर में जगह-जगह दिखने लगी है। शहर के विभिन्न इलाकों के घर, दुकान, शोपिंग मॉल व रास्तों में जहां देखों वहां रंग-बिरंगी लाइट दिखाई दे रही है। सूरती दीपावली पर घर हो या व्यापार की जगह उसे रोशन जरूर करते है। इसके लिए वह बाजार में बिकने वाली इलेक्ट्रॉनिक झालर की खरीदारी कर रहे हैं। इसके अलावा इस बार देसी स्टाइलिश झूमर भी बाजार में शाम ढलते ही जगह-जगह बिक्री के लिए जगमगाते दिखाई देने लगे है।

DIWALI : दिखने लगा दिवाली असर, ऑफर की भरमार

रंगीन लाइट, संगीत झूमर
बाजार में रेम्बो, व्हाइट, यलो, पिंक, ब्लू, मल्टी जगमग कलर जैसी विभिन्न झालरें उपलब्ध हो गई है। इनके अलावा विभिन्न आकार के इलेक्ट्रॉनिक गुलदस्ते बाजार में आए है। स्टाइलिश झूमर भी दीपावली को ध्यान में रखकर बाजार में लाए गए हैं। इनमें ग्लास, क्रिस्टल झूमर, बोतल, फूल, घर जैसे आकार वाले देसी झूमर विशेष रूप से शामिल है। कई झूमर में संगीत बजता है। इनमें पेन ड्राइव लगाकर साउन्ड जोड़कर बजा सकते है। यह झूमर रिमोट से संचालित होतेे हैं। रिमोट से झूमर को तरह-तरह के रंगों में भी तब्दील किया जा सकता है।

सस्ता है, लेकिन करोड़ो का
सभी झालर 10 फूट से लेकर 100 फूट तक की लंबी लाइटों की कतार में मिल रही है। इनकी कीमत 100 रुपए से लेकर 500 रुपए तक हैं। साथ ही 100 रुपए से लेकर 1000 रुपए में झालर मिल जाती है। सस्ती और वजन में हल्की होने के साथ इसे घर में सजाना आसान होने के कारण लोगों की यह पहली पसंद बन रही है। दीपावली के लिए बाजार में आए देसी स्टाइलिश झूमर 250 रुपए से लेकर 15000 तक के है। कई झूमरों की कीमत लाखों रुपए की है। व्यापारियों के मुताबिक शहर में हजारों लोग व्यापार कर रहे हैं और आंकड़ा करोड़ों के पार गया है।

Home / Surat / DIWALI : बाजार में झिलमिलाने लगी झालरें

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.