scriptधरती सोना उगलने को तैयार | Earth, Kharif crop, Silvasa, Surat, Gujrat | Patrika News
सूरत

धरती सोना उगलने को तैयार

खरीफ की फसल पकने लगी

सूरतSep 25, 2021 / 07:34 pm

Gyan Prakash Sharma

धरती सोना उगलने को तैयार

धरती सोना उगलने को तैयार

सिलवासा. फसल पकते समय बारिश के चलते दादरा नगर हवेली के खेत लहलहाती फसलों से चहक रहे हैं। खरीफ की फसल पकने लगी हैं। सिंचाई की जरूरत के समय बारिश होने से धान, दलहन की खेती में रंग आ गया हैं। धान में लम्बी लम्बी बालियां पक रही हैं। अब किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। आंबोली, सुरंगी, रखोली, सायली, किलवणी, खानवेल, दपाड़ा, सिंदोनी, दुधनी, कौंचा में धन धान्य से खेत भरे हंै।
किसानों के अनुसार इस साल समय पर अच्छी बारिश से फसलों पर रोग व कीटों का संक्रमण नहीं हुआ है। खेतों में जहां रोग संक्रमण है, वहां नियंत्रण में हैं। मानसून किसानों के अनुकूल रहा। जून से मानसून आगमन होने के साथ धान की बुवाई समय पर हो गई थी। सिंचाई की जरूरत के समय बारिश होने से पर्वतीय क्षेत्र रांधा, मांदोनी, सिंदोनी, रूदाना, दुधनी व कौंचा में धान, मूंगफली, नांगली और मूंग में प्यास नहीं रही हैं। मूंगफली, मूंग और ज्वार पकने की तैयारी कर रही हंै। कृषि अधिकारी सुरेश भोया ने बताया कि इस वर्ष मानसून किसानों के अनुकूल रहा है। जिले के 19 से 20 हजार हेक्टेयर भूभाग पर खरीफ की फसले खड़ी हंै।

इसमें करीब 17 हजार हेक्टेयर में धान तथा शेष भूभाग पर अरहर, मूंग, मूंगफली, नांगली, ज्वार आदि फसल उगी हैं। कई खेतों में धान की बालियों में बीज पकने लगे हैं। विजयादशमी तक फसल पक कर तैयार हो जाएगी। हाइब्रिड बीज-दादरा नगर हवेली में 80 प्रतिशत खेतों में धान की फसल खड़ी हैं। किसानों ने खेतों में मूंग, अरहर, नागली, मूंगफली, ज्वार और सब्जियों की जमकर खेती की है। किसानों के अनुसार धान की कम समय में अच्छी पैदावार देने वाली हाइब्रिड 807, 837, 2233, 786, 6201, 6444, आई आर-20, जी आर- 4/11, जया, मसूरी प्रजातियां समय पर पक रही हैं। हाइब्रिड फसलों में रोगों का प्रभाव कम रहता है, तथा समय पर पकने लगती हैं।

नदियों का जलस्तर सामान्य


बारिश रुकते ही नदी नालों का जलस्तर सामान्य हो गया हैं। दमण गंगा एवं साकरतोड़ नदियां निर्मल जल से शोभायमान हैं। नदियों पर बने चेकडेम पानी से भरे हुए हैं।

Home / Surat / धरती सोना उगलने को तैयार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो