scriptrape : आइसक्रीम का लालच देकर ग्यारह साल की बच्ची से किया बलात्कार | Eleven year old girl raped by luring ice cream - Youth living in neigh | Patrika News
सूरत

rape : आइसक्रीम का लालच देकर ग्यारह साल की बच्ची से किया बलात्कार

– पड़ोस में रहने वाला युवक गिरफ्तारYouth living in neighborhood arrested in surat

सूरतNov 25, 2020 / 12:41 pm

Dinesh M Trivedi

rape : आइसक्रीम का लालच देकर ग्यारह साल की बच्ची से किया बलात्कार

rape : आइसक्रीम का लालच देकर ग्यारह साल की बच्ची से किया बलात्कार


सूरत. लिम्बायत इलाके में ग्यारह साल की मासूम बच्ची को आइसक्रीम का लालच देकर उसके साथ पड़ोसी युवक द्वारा बलात्कार करने का घिनौना मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने एक राजस्थानी युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात करीब सात बजे घर के बाहर खेल रही बच्ची को आइसक्रीम दिलवाने का झांसा देकर विक्रम (24) मकान की छत पर ले गया। वहां उसने मासूम से बलात्कार किया। दर्द से बच्ची ने शोर मचाने का प्रयास किया तो उसे छत से नीचे फेंकने की धमकी दी। उसके बाद भाग गया। देर रात इस बारे में बच्ची के परिजनों को पता चलने पर उन्होंने लिम्बायत पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि विक्रम राजस्थान का निवासी है तथा सूरत में फेब्रिकेशन की दुकान में काम करता है।
मास्क के लिए दंड वसूली


सूरत. कोरोना संक्रमण के मामले बढऩे के साथ एक बार फिर पुलिस महकमा भी कार्रवाई में सक्रिय हो गया है। मनपा कर्मियों के अलावा पुलिस व ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी अलग अलग स्थानों पर मास्क का उपयोग नहीं करने वालों के चालान बना कर उनसे दंड वसूल रहे हैं। मंगलवार को पीपलोद इलाके में ट्रैफिक पुलिस की टीमें सक्रिय दिखी। वाहन चालकों से मास्क के लिए दंड वसूली हुई नजर आई।

Home / Surat / rape : आइसक्रीम का लालच देकर ग्यारह साल की बच्ची से किया बलात्कार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो