scriptनवसारी की पांच तहसील पंचायतों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित | five tehsil panchayats president elected uncontested | Patrika News
सूरत

नवसारी की पांच तहसील पंचायतों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

नवसारी, जलालपोर, गणदेवी, खेरगाम और वांसदा तहसील पंचायतों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए

सूरतJun 13, 2018 / 10:10 pm

विनीत शर्मा

patrika

नवसारी की पांच तहसील पंचायतों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

नवसारी. नवसारी जिले की छह तहसील पंचायतों में पांच तहसील पंचायतों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव बुधवार निर्विरोध संपन्न हुआ। जिसमें नवसारी, जलालपोर व गणदेवी में भाजपा के अध्यक्ष नियुक्त किए गए, वहीं खेरगाम व वांसदा में कांग्रेसी अध्यक्षों ने पदभार संभाला।
नवसारी जिले की 6 तहसील पंचायतों में से नवसारी, जलालपोर व गणदेवी में भाजपा का शासन है। चिखली, खेरगाम और वांसदा कांग्रेस के हाथ में है। बुधवार को जिले की छह तहसील पंचायतों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव हुए। नवसारी, जलालपोर, गणदेवी, खेरगाम और वांसदा तहसील पंचायतों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए, लेकिन चिखली में कांग्रेस के आंतरिक विवाद व एक भाजपी सदस्य के अनुपस्थित रहने से अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव हंगामे के बाद स्थगित किया गया।
नवसारी तहसील पंचायत में प्रांत अधिकारी नेहासिंग की अध्यक्षता में चुनाव हुआ। जिसमें दांतेज निवासी चंचल हर्षद पटेल को अध्यक्ष पद पर और तवडी निवासी जयेश मगन राठोड को उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध नियुक्ती दी गई। जलालपोर तहसील पंचायत में भी जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी व चुनाव अधिकारी एमजी व्यास की अध्यक्षता में आयोजित अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव में वेस्मा सीट से धीरु मणी पटेल को अध्यक्ष और मटवाड सीट से धर्मेश वल्लभ पटेल को निर्विरोध चुना गया। गणदेवी तहसील पंचायत में जिला डिप्टी कलक्टर नैतिका पटेल की अध्यक्षता में चुनाव हुए। अध्यक्ष पद पर भाणी जयंति पटेल और उपाध्यक्ष पद पर प्रविण नाथु पटेल को निर्विरोध नियुक्ति दी गई। खेरगाम तहसील पंचायत में अध्यक्ष पद पर संगीता विजय नायक और उपाध्यक्ष पद पर अरविंद बाबु पटेल को निर्विरोध अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुने गए।
हादसे में एक की मौत, दो घायल

वलसाड. बाइक और टैम्पो की भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घायल पत्नी और बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार पारडी के खड़की गांव निवासी महेश पटेल पत्नी और पांच माह की बेटी के साथ बुधवचार को बाइक पर परिया गांव जा रहा था। रास्ते में टैम्पो की टक्कर से महेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी राधा और बेटी घायल हो गए। मौके पर पहुंची पारडी पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

Home / Surat / नवसारी की पांच तहसील पंचायतों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो