पुलिस निरीक्षक के.बी.झाला ने बताया कि भेस्तान गोल्डन आवास निवासी शकील मलेक उर्फ कालू ने अपनी पत्नी शाहीन बी की हत्या कर दी। टेम्पो चलाने वाला शकील अपने घर की आमदनी बढ़ाने के लिए उस पर नौकरी करने का दबाव डाल रहा था, लेकिन वह मना कर रही थी। वह घर पर साडिय़ों में स्टोन लगा कर थोडी बहुत रुपए कमा लेती थी। शकील उससे रुपए मांगता था, जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। शुक्रवार रात पौने नौ बजे खाना खाने के दौरान फिर इसी बात को लेकर विवाद हुआ।
चरित्र पर था संदेह
शकील से पूछताछ कर पुलिस ने बताया कि उसे शाहीन के चरित्र पर भी संदेह था। इस वजह से उसका झगड़ा होता था। वहीं सुल्तान का कहना है कि शकील काम नहीं करता था और अपने खर्चे के लिए शाहीन से रुपए मांगता था। जिसकी वजह से विवाद होता था।