scriptमनपा मुख्यालय पर डाला कचरा | Garbage put on smc office | Patrika News
सूरत

मनपा मुख्यालय पर डाला कचरा

शहर में कंटेनर हटाने का कांग्रेस ने किया विरोध

सूरतOct 30, 2018 / 08:07 pm

विनीत शर्मा

patrika

मनपा मुख्यालय पर डाला कचरा

सूरत. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मनपा मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए गेट पर कचरा डाल दिया। उन्होंने कहा कि कंटेनर हटाए जाएंगे तो लोगों को कचरा डालने में परेशानी होगी।

मनपा प्रशासन ने स्वच्छ भारत मिशन की गाइडलाइन के तहत शहरभर से कंटेनर हटाने की प्रक्रिया शुरू की है। शहर को कंटेनर फ्री बनाने के लिए जगह-जगह से कंटेनर हटाए जा रहे हैं। मनपा आयुक्त ने स्वास्थ्य टीम को जहां से कंटेनर हटाए गए हैं, कचरा निस्तारण की व्यवस्था पर निगरानी रखने को भी कहा है जिससे कचरा निस्तारण का लोगों का पैटर्न भी समझा जा सके। उधर, कंटेनर हटने के बाद कई जगहों पर लोगों ने रास्ते पर ही कचरा फेंकना शुरू कर दिया है।
सूरत शहर यूथ कांग्रेस प्रमुख प्रदीप सिंधव के नेतृत्व में मनपा में पार्षद और पार्टी कार्यकर्ता सोमवार को मनपा मुख्यालय पर जमा हुए। पार्षद असलम साइकिलवाला ने मनपा प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि शहर से कंटेनर नहीं हटाए जाने चाहिए। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान अपने साथ लाया कचरा मनपा मुख्यालय गेट पर ही फेंक दिया।
खजोद में बनेगा एक और एसटीपी

सूरत. मनपा प्रशासन खजोद में एक और सीवरजे ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) लगाने जा रहा है। गटर समिति की सोमवार को हुई बैठक में इस पर सहमति की मुहर लग गई। अठवा जोन में खजोद स्थित 25 एमएलडी क्षमता के एसटीपी को मनपा प्रशासन ने सरकार की अमृत योजना के तहत अपग्रेड करने का निर्णय किया है। इसके साथ ही 30 एमएलडी क्षमता का एक और एसटीपी बनाया जाना प्रस्तावित है। इस पर करीब 57.13 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। मनपा प्रशासन से इसे गटर समिति के एजेंडे पर लिया था। सोमवार को हुई समिति की बैठक में इसे मंजूर कर लिया गया। बैठक में एजेंडे में शामिल अन्य प्रस्तावों पर भी चर्चा के बाद निर्णय किया गया।
ओएएनजीसी पर पेड़ काटने का आरोप

सूरत. जिला पंचायत सदस्य दर्शन नायक ने ओएनजीसी पर रास्ते के लिए पेड़ काटने का आरोप लगाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को इस आशय का पत्र लिखकर मामले की जांच कराने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में दर्शन ने कहा कि हरित क्षेत्र को बढ़ाने के लिए जहां अभियान चल रहे हैं, ओएनजीसी अवैध रूप से पेड़ों को काटकर इस अभियान को विफल करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इसके लिए वन विभाग से मंजूरी भी नहीं ली गई है। ओएनजीसी ने आरसीसी का जंगल खड़ा करने के लिए क्षेत्र में गुलमोहर, नीम समेत विभिन्न प्रजातियों के पेड़ काट दिए हैं।

Home / Surat / मनपा मुख्यालय पर डाला कचरा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो