scriptआरोपी के मित्र ने पीडि़ता की सहेली के साथ किया था बलात्कार | Girlfriend's friend raped with victim's friend | Patrika News
सूरत

आरोपी के मित्र ने पीडि़ता की सहेली के साथ किया था बलात्कार

– सरथाणा पुलिस ने एक और मामला दर्ज कर शुरू की जांच

सूरतMar 17, 2019 / 10:02 pm

Dinesh M Trivedi

file

आरोपी के मित्र ने पीडि़ता की सहेली के साथ किया था बलात्कार

सूरत. सरथाणा क्षेत्र में ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा के साथ बलात्कार के मामले में एक और खुलासा हुआ है। आरोपी युवक के मित्र ने पीडि़त छात्रा की नाबालिग सहेली के साथ बलात्कार किया था। इस संबंध में सरथाणा पुलिस ने अलग से मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रहे एन.डी.चौधरी ने बताया कि वराछा मीनी बाजार सत्यम अपार्टमेंट निवासी विशाल बेलडिया (21) पूणागाम शिव दर्शन सोसायटी निवासी चिंतन भडियादरा का मित्र है। गत वर्ष मई में पीडि़त किशोरी को अपने जाल में फंसाया था। उस दौरान विशाल भी पीडि़ता की सोलह वर्षीय सहेली को अपने जाल में फंसाया था। दोनों उन्हें बहला फुसला कर डूमस समेत अलग अलग स्थानों पर घुमाने के लिए ले जाते थे। जिस तरह से चिंतन ने डरा धमका कर पीडि़ता के साथ बलात्कार किया। उसी तरह से विशाल ने पीडि़ता की सहेली के साथ बलात्कार किया था। उसने भी इस बारे में किसी से जिक्र करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। पूछताछ में यह मामला सामने आने पर पुलिस ने पीडि़त की सहेली की प्राथमिकी के आधार पर अलग विशाल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Home / Surat / आरोपी के मित्र ने पीडि़ता की सहेली के साथ किया था बलात्कार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो