scriptPOLICE BHARTI : फर्जीवाड़े से पुलिस में भर्ती होने के सपने छोड़ दो-हर्ष संघवी | Give up dreams of joining the police through fraud - Harsh Sanghvi Min | Patrika News
सूरत

POLICE BHARTI : फर्जीवाड़े से पुलिस में भर्ती होने के सपने छोड़ दो-हर्ष संघवी

– जहांगीरपुरा एसएमसी ग्राउन्ड में मंत्री ने युवाओं को किया संबोधित

सूरतNov 27, 2021 / 05:03 pm

Dinesh M Trivedi

POLICE BHARTI : फर्जीवाड़े से पुलिस में भर्ती होने के सपने छोड़ दो-हर्ष संघवी

दौसा. दोपहर तेज धूप के चलते शहर के व्यस्ततम मार्ग लालसोट रोड सूना नजर आया।,दौसा. दोपहर तेज धूप के चलते शहर के व्यस्ततम मार्ग लालसोट रोड सूना नजर आया।,POLICE BHARTI : फर्जीवाड़े से पुलिस में भर्ती होने के सपने छोड़ दो-हर्ष संघवी

सूरत. फर्जीवाड़े से पुलिस में भर्ती होने के सपने अब छोड़ दो, पुलिस सेवा में वही भर्ती हो पाएगा जो सक्षम होगा। इसलिए तनतोड़ मेहनत करो और अपने लक्ष्य को हासिल करो। यह बात गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने शुक्रवार को जहांगीरपुरा एसएससी ग्राउन्ड में पुलिसभर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं से कही।
जहांगीरपुरा एसएमसी ग्राउन्ड में तलपदा कोली समाज कोली समाज व सूरत महानगर पालिका तत्वाधान में लोकरक्षक दल व पुलिस उप निरीक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले करीब 450 युवाओं को निशुल्क तैयारी करवाई जा रही है। इनमें सूरत के अलावा नवसारी, भरुच व तापी समेत चार जिलों के 250 युवक व 200 युवतियां शामिल हैं। इन्हें शारीरिक प्रशिक्षण के अलावा सेवानिवृत अधिकारियों द्वाार लिखित परिक्षा की भी तैयारी करवाई जा रही है।
शुक्रवार सुबह मैदान में पहुंचे हर्ष संघवी ने युवाओं का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि राज्य की सुरक्षा सरकार का प्रथम ध्येय है। पुलिस भर्ती प्रकिया संपूर्ण पारदर्शी और नियमों के अनुरूप होगी। सरकार जल्द ही भर्ती प्रक्रिया संबंधित प्रश्नों के निराकरण के लिए ३०-३० मिनट के चार शो करेगी। भर्ती की तैयारी के लिए भी सरकार द्वारा भी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने युवाओं से कहा कि यह परिक्षा महत्वपूर्ण है मगर जीवन की अंतिम परिक्षा नहीं है। इसलिए जो भी परिणाम आए उसे स्वीकार कर आगे बढ़े।
————————
बढ़ा दबाव, लगा जाम

सूरत. लंबे हनुमान रोड गरनाले, चौकबाजार समेत चार स्थानों पर मेट्रो प्रोजेक्ट के चलते यातायात बाधित होने के कारण शहर के अन्य रास्तों पर दबाव बढ़ गया है। शुक्रवार को रास्ते बाधित होने के कारण वराछा आयुवैदिक गरनाले व चौकबाजार पर वाहनों को दबाव बढऩे से जाम लग गया। वाहन चालकों को जाम के कारण परेशान होना पड़ा। जाम में फंसे वाहन चालकों को निर्देशित करने और समझाने के लिए पुलिसकर्मियों को भी मशक्कत करनी पड़ी।
—————-
सुमूल डेरी से निकली बाइक रैली
सूरत. श्वेत क्रांति के जनक व अमूल को विश्वस्तरीय ब्रांड बनाने वाले मिल्कमेन डॉ. वर्गीस कुरीयन के 100 वें जन्मदिन पर सुमूल डेरी व गुजरात मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार सुबह बाइक रैली निकाली गई। जिसमें 100 मोटररसाइकिल सवार शामिल हुए।
———————————–

Home / Surat / POLICE BHARTI : फर्जीवाड़े से पुलिस में भर्ती होने के सपने छोड़ दो-हर्ष संघवी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो