scriptपोते ने दादी पर किया जानलेवा हमला, गिरफ्तार | grandson beats grandmother | Patrika News
सूरत

पोते ने दादी पर किया जानलेवा हमला, गिरफ्तार

परिवार के लोगों ने घायल दादी को अस्पताल में भर्ती करवाया

सूरतSep 22, 2018 / 08:33 pm

विनीत शर्मा

patrika

पोते ने दादी पर किया जानलेवा हमला, गिरफ्तार

वलसाड. पारडी के परिया गांव में पोते ने किसी बात पर अनबन होने पर दादी को चाकू मारकर घायल कर दिया जिसके बाद परिवार के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शनिवार को पुलिस ने आरोपी पोते को गिरफ्तार कर लिया। पड़ोसियों के अनुसार उसे शंका थी कि वह उस पर जादू टोना करती है।
जानकारी के अनुसार परिया गांव में चंपाबेन अपने परिवार के साथ रहती हैं। पोते सुनील से उनकी नहीं बनती और आए दिन किसी न किसी बात पर झगड़ा होता रहता था। बताया गया है कि शुक्रवार को किसी बात पर सुनील अपनी दादी चंपाबेन से इतना नाराज हो गया कि उसने चाकू से वार कर दिया। चंपाबेन की चीख सुनकर सुनील का मां भी वहां पहुंच गई और सुनील को धक्का देकर अपनी सास की जान बचाई। दूसरी तरफ चाकू से दादी को घायल करने के बाद सुनील फरार हो गया।
परिवार के लोग चंपाबेन को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां समय पर उपचार मिलने से उनकी जान बच गई। इस मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पारडी पुलिस ने कई जगहों पर दबिश देकर शनिवार को सुनील को गिरफ्तार कर लिया। पड़ोसियों के अनुसार सुनील अपनी दादी को डायन कहकर बुलाता था। उसे शंका थी कि वह उस पर जादू टोना करती है।
वन विभाग ने जब्त किया खेर का लकड़ा

जिले के धरमपुर के करंजवेरी गांव में वन विभाग ने करीब दो लाख रुपए कीमत का खेर लकड़ा बरामद किया है। वन विभाग को करंजवेरी गांव के गोचर भूमि में खेर के लकड़े छुपाकर रखे जाने की सूचना मिली थी। छापा मारकर वन विभाग ने मौके से 3.562 घन फीट खेर और शीशम का लकड़ा बरामद किया। बरामद लकड़े की कीमत दो लाख रुपए बताई गई है। वन विभाग इस बात की जांच कर रहा है कि यह लकड़ा किसने यहां रखा था।

Home / Surat / पोते ने दादी पर किया जानलेवा हमला, गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो