scriptGSEB : पिछले साल के मुकाबले इस साल 1.15 लाख कम फॉर्म भरे गए | GSEB : 1.15 lakh less forms filled this year compared to last year | Patrika News
सूरत

GSEB : पिछले साल के मुकाबले इस साल 1.15 लाख कम फॉर्म भरे गए

गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसईबी) gseb की मार्च में शुरू होने वाली 10वी और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए इस साल फॉर्म भरने की संख्या में बड़ी कमी आई है। पिछले साल के मुकाबले इस साल 1.15 लाख फॉर्म कम जमा हुए हैं। 10वीं और 12वीं सामान्य वर्ग दोनों को मिलाकर सबसे अधिक फॉर्म कम पंजीकृत हुए हैं। जबकि 12वीं विज्ञान वर्ग में 4 हजार अधिक फॉर्म भरे गए हैं।

सूरतJan 05, 2024 / 08:31 pm

Divyesh Kumar Sondarva

GSEB : पिछले साल के मुकाबले इस साल 1.15 लाख कम फॉर्म भरे गए

GSEB : पिछले साल के मुकाबले इस साल 1.15 लाख कम फॉर्म भरे गए

गुजरात बोर्ड gseb की 11 मार्च से परीक्षाओं की शुरुआत हो जाएगी। बोर्ड ने 10वीं, 12वीं विज्ञान वर्ग और सामान्य वर्ग परीक्षा का समय पत्रक पहले ही वेबसाइट पर जारी कर दिया है। 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 2 जनवरी को फॉर्म भरने का समय पूरा हो गया है। 10वीं के लिए प्रदेश के कुल 9,16,480 विद्यार्थियों के फॉर्म भरे गए हैं। पिछले साल 9,56,753 विद्यार्थियों के फॉर्म भरे गए थे। 2023 के मुकाबले 2024 में 40,273 फॉर्म कम भरे गए हैं।

– 1,31,179 परीक्षा फॉर्म भरे :
विज्ञान वर्ग में बढ़ी रुचि 12वीं विज्ञान वर्ग के लिए इस साल 1,31,179 परीक्षा फॉर्म भरे गए हैं। पिछले साल यह संख्या 1,26,777 थी। साल 2023 के मुकाबले 2024 में विज्ञान वर्ग में 4,402 फॉर्म अधिक भरे गए हैं। इस साल की परीक्षा के लिए 10वीं और 12वीं को मिलाकर कुल 15,32,602 फॉर्म भरे जा चुके हैं। सामान्य वर्ग में सबसे कम फॉर्म 12वीं सामान्य वर्ग के फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 6 जनवरी है। लेकिन अभी तक 4,84,943 विद्यार्थियों के फॉर्म भरे गए हैं। पिछले साल 5,65,582 विद्यार्थियों के फॉर्म भरे गए थे। पिछले साल के मुकाबले इस साल 80,639 फॉर्म की कमी दर्ज की गई है।
– मास प्रमोशन दिया गया था :
बताया जा रहा है कि कोरोना काल में 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को मास प्रमोशन दिया गया था। 9वीं वाले विद्यार्थियों को भी पास कर दिया गया था। इस कारण 2023 में 10वीं और 12वीं के फॉर्म भरने की संख्या अधिक थी। पिछले साल परीक्षाएं हुई थी, मूल्यांकन के आधार पर विद्यार्थियों को ऊपरी कक्षा में प्रवेश दिया गया था। इस कारण 2024 में बोर्ड परीक्षा के फॉर्म भरने वाले कम हुए हैं।
– अब तक पंजीकृत फॉर्म :
10वीं 9,16,48012वीं
(सा) 4,84,943
12वीं (वि) 1,31,179
कुल 15,32,602

Hindi News/ Surat / GSEB : पिछले साल के मुकाबले इस साल 1.15 लाख कम फॉर्म भरे गए

ट्रेंडिंग वीडियो