scriptGSEB RESULT 2018 : गुजरात बोर्ड की 10वीं के परिणाम में सूरत जिला फिर सबसे आगे | GSEB RESULT 2018 : SURAT district students stand no:1 in 10th result | Patrika News
सूरत

GSEB RESULT 2018 : गुजरात बोर्ड की 10वीं के परिणाम में सूरत जिला फिर सबसे आगे

– सूरत ने बनाई अव्वल रहने की हैट्रिक – ए1 ग्रेड वाले सर्वाधिक 1233 विद्यार्थी भी इसी जिले से- दक्षिण गुजरात के सभी जिलों के परिणाम में वृद्धि

सूरतMay 28, 2018 / 07:56 pm

Divyesh Kumar Sondarva

surat photo

GSEB RESULT 2018 : गुजरात बोर्ड की 10वीं के परिणाम में सूरत जिला फिर सबसे आगे

सूरत.

गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा के परिणाम में राज्यभर में सूरत जिला लगातार तीसरे साल सबसे आगे रहा है। जिले का परिणाम 80.06 प्रतिशत रहा। ए1 ग्रेड हासिल करने वाले सबसे ज्यादा विद्यार्थी और 100 प्रतिशत परिणाम वाले सबसे ज्यादा स्कूल भी सूरत जिले से हैं।
सोमवार को जारी परिणाम में राज्यभर से ६३७८ विद्यार्थी ए1 ग्रेड हासिल करने में सफल रहे। इनमें सूरत जिले के सर्वाधिक 1233 विद्यार्थी शामिल हैं। पिछले साल की तरह इस साल भी 100 प्रतिशत परिणाम हासिल करने वाले विद्यालयों की संख्या के मामले में सूरत जिला प्रथम रहा। जिले के सर्वाधिक 37 विद्यालयों का परिणाम 100 प्रतिशत रहा है। पिछले साल 49 विद्यालयों का परिणाम 100 प्रतिशत रहा था। पिछले साल के मुकाबले तापी को छोड़ दक्षिण गुजरात के सभी जिलों का परिणाम बढ़ा है। भरुच जिले का परिणाम 70.14 प्रतिशत, दमन का 70.71 प्रतिशत, नवसारी का 70.64 प्रतिशत, वलसाड का 66.58 प्रतिशत, डांग का 72.50 प्रतिशत और नर्मदा का 60.79 प्रतिशत रहा।
सूरत जिले में ए1 बढ़े
राज्यभर में 6378 विद्यार्थी ए1 ग्रेड हासिल करने में सफल हुए हैं। पिछले साल ३७५० ने ए1 ग्रेड हासिल की थी। वर्ष 2016 में ३११3 और वर्ष 2015 में 1880 विद्यार्थियों को ए1 ग्रेड मिली थी। इस साल सूरत जिले से 1233 विद्यार्थियों को ए1 ग्रेड मिली है। पिछले साल 669, 2016 में 520 और 2015 में सूरत जिले के 299 विद्यार्थियों को ए1 ग्रेड मिली थी। नवसारी जिले से 184 विद्यार्थियों को ए1 ग्रेड मिली है। यहां वर्ष 2017 में 113 और 2015 में 94 विद्यार्थियों ने ए1 ग्रेड हासिल की थी। भरुच के 148 विद्यार्थियों को ए1 ग्रेड मिली है। 2017 में ९६ और 2015 में 75 विद्यार्थियों ने ए1 ग्रेड हासिल की थी। नर्मदा के 5 विद्यार्थियों को ए1 ग्रेड मिली है। 2017 में 5 और 2016 में 3 विद्यार्थियों ने ए1 ग्रेड हासिल की थी। वलसाड जिले के 74 विद्यार्थियों को ए1 ग्रेड मिली है, जबकि 2017 में ३३ और 2016 में 30 विद्यार्थियों ने ए1 ग्रेड हासिल की थी। तापी जिले के 3 विद्यार्थियों को ए1 ग्रेड मिली है। 2017 में 4 विद्यार्थियों को ए1 ग्रेड मिली थी। दमन में 5 और डांग जिले में 1 विद्यार्थी ने ए1 ग्रेड हासिल की है। पिछले साल दोनों जिलों में एक भी विद्यार्थी को ए1 ग्रेड नहीं मिली थी। इस साल सूरत जिले से ५८८९ विद्यार्थियों को ए2, ११२०२ को बी1, १६६०४ को बी2, १८१६२ को सी1, १०२४४ को सी2, ७५४ को डी, ३०५१ को इ1 और १२९१४ विद्यार्थियों को इ2 ग्रेड मिली है।

Home / Surat / GSEB RESULT 2018 : गुजरात बोर्ड की 10वीं के परिणाम में सूरत जिला फिर सबसे आगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो