scriptGUJARAT BJP NEWS: गांधीनगर पर सूरत की टिकी रही नजरें | GUJARAT BJP NEWS: Surat is eyeing Gandhinagar | Patrika News
सूरत

GUJARAT BJP NEWS: गांधीनगर पर सूरत की टिकी रही नजरें

-मंत्रिमंडल के विस्तार व बोर्ड/निगम में नियुक्तियों के लिहाज से काफी अहम मानी गई है यह बैठक

सूरतJun 15, 2021 / 09:16 pm

Dinesh Bhardwaj

SURAT NEWS DAYRI: युवा मोर्चा अध्यक्ष भाविन और शीला महिला मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त

SURAT NEWS DAYRI: युवा मोर्चा अध्यक्ष भाविन और शीला महिला मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त

सूरत. पहले भाजपा कोर कमेटी की और अब विधायक दल की बैठक से पार्टी में ही नहीं बल्कि गुजरात प्रदेश की राजनीति में रुचि रखने वाले सभी की सक्रियता बढ़ गई है। इसमें भी खास तौर पर सूरत समेत दक्षिण गुजरात के भाजपा कार्यकर्ताओं की नजरें मंगलवार को गांधीनगर में आयोजित हुई पार्टी के विधायक दल की बैठक पर टिकी रही। इस अहम बैठक में गुजरात सरकार के मंत्रिमंडल में विस्तार व बोर्ड/निगम के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन जैसे अहम पदों की नियुक्तियों पर चर्चा की गई है।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक गुजरात के 15वें विधानसभा चुनाव अगले वर्ष के अंत तक होने हैं, लेकिन पार्टी स्तर पर सक्रियता अभी से बढ़ गई है। इसी सक्रियता का परिणाम गत शुक्रवार से भाजपा के प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में पहले कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल, मुख्यमंत्री विजय रुपाणी व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल के अलावा अन्य अपेक्षित पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान गुजरात प्रदेश में आम आदमी पार्टी की बढ़ती सक्रियता और खासकर एक समाज वर्ग पर बढ़ती पकड़ के संदर्भ में भी विशष रूप से चर्चा की गई। इसके बाद मंगलवार को गांधीनगर में भाजपा विधायक दल की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान विधायक दल के सदस्य विधायकों, मंत्रियों आदि ने अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र की पार्टी स्तर पर जानकारी दी। बैठक के दौरान प्रादेशिक स्तर पर विभिन्न राजनीतिक दृष्टिकोण से मंत्रिमंडल में विस्तार व बोर्ड/निगम के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन पदों पर नियुक्तियों के बारे में भी जमीनी हकीकत को टटोला गया।
-सूरत को आस व अपेक्षा दोनों ही

गुजरात सरकार के मंत्रिमंडल में संभावित विस्तार व सरकारी बोर्ड/निगम में चेयरमैन और वाइस चेयरमैन जैसे महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियों की बढ़ी संभावना के दौर में सूरत की खास निगाहें टिकी है। इसकी बड़ी वजह में करीब दो दशक बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी सूरत को सीआर पाटिल के रूप में मिली है। पाटिल से पहले यह दायित्व पूर्व केंद्रीय वस्त्र मंत्री काशीराम राणा संभाल चुके थे। ऐसे हालात में सूरत के भाजपा कार्यकर्ता, विधायक मंत्रिमंडल व बोर्ड/निगम के कुनबे में शामिल होने को तत्पर बने हैं।
-कुछ तो पहुंचे भी गांधीनगर तक

सूरत शहर के 12 व जिले के 4 समेत सभी 16 विधायक मंगलवार को विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए गांधीनगर में मौजूद रहे। इनके अलावा गुजरात सरकार के विभिन्न बोर्ड/निगम में चेयरमैन और वाइस चेयरमैन पद के स्वयं को दावेदार गिनने वाले पार्टी कार्यकर्ता भी पिछले दो-तीन दिनों से गांधीनगर में जमे हुए है। गांधीनगर पहुंचे कार्यकर्ता अपने सामाजिक व क्षेत्रीयगत आधार पर स्वयं को बोर्ड/निगम के अहम पदों का दावेदार मान रहे हैं और उसी के मुताबिक वहां सम्पर्क साध रहे हैं।

Home / Surat / GUJARAT BJP NEWS: गांधीनगर पर सूरत की टिकी रही नजरें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो