scriptGUJARAT ELECTION 2022 : चुनाव के कारण सीटें रह गईं रिक्त | GUJARAT ELECTION 2022 : Seats left vacant due to elections | Patrika News
सूरत

GUJARAT ELECTION 2022 : चुनाव के कारण सीटें रह गईं रिक्त

देर से शुरू होने और देर तक चलने वाली ADMISSION 2022 प्रवेश प्रक्रिया का खामियाजा कॉलेज संचालकों को भुगतना पड़ रहा है। यही हाल राज्य की फार्मेसी कॉलेजों का हुआ है। मेरिट में 14,000 से अधिक विद्यार्थी होने के बावजूद भी 5,800 सीटें भी नहीं भर सकी। प्रवेश के लिए दो बार प्रक्रिया करनी पड़ी, फिर भी 2500 से अधिक सीटें खाली रह गई।

सूरतJan 04, 2023 / 08:56 pm

Divyesh Kumar Sondarva

राज्य में अन्य पाठ्यक्रमों की तरह फार्मेसी की प्रवेश प्रकिया भी देर से शुरू हुई थी, जो अभी तक चल रही है। कोरोना के बाद ADMISSION 2022 फार्मेसी में प्रवेश लेने के लिए विद्यार्थियों की होड़ लग गई थी। तब राज्य में इसकी कुल 5800 सीटों के सामने 20,000 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए पंजीकरण करवाया था और मेरिट में 14,000 विद्यार्थियों के बीच प्रवेश के लिए स्पर्धा हुई थी।
– नहीं लिया प्रवेश :
कोरोना के बाद राज्य में कुल सीटों के मुकाबले तीन गुना विद्यार्थी प्रवेश की होड़ में होने से लगा था कि सारी सीटें भर जाएगी, लेकिन जब प्रवेश ADMISSION 2022 प्रक्रिया पूर्ण हुई तो 5,800 में से 4,500 सीटों पर ही विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। करीब 1300 सीटें रिक्त रह गई। प्रयास के बाद भी ये सीटें नहीं भर पाई।

– आचार संहिता के कारण मंजूरी नहीं :
Gujarat election 2022 गुजरात चुनाव में आचार संहिता के कारण कई कॉलेजों को मंजूरी नहीं मिली थी। चुनाव प्रकिया पूर्ण होते ही राज्य की 18 कॉलेजों में 1500 से अधिक सीटों को मान्यता दी गई। तब पूर्ण हो चुकी प्रवेश प्रकिया को पुन: शुरू करने की सूचना जारी करते हुए विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए निमंत्रित किया गया। इसमें भी सिर्फ 300 सीटें ही भर पाई हैं। 1200 खाली रह गई है।
– समय पर प्रक्रिया नहीं होने से समस्या :
ADMISSION 2022 पहले 1300 अब 1200 को मिलाकर कुल 2500 से अधिक सीटें खाली पड़ी हैं। अब इन रिक्त सीटों को 31 दिसंबर तक भरने का जिम्मा कॉलेज संचालकों को सौंपा गया है। संचालकों का कहना है कि अब रिक्त सीटों को भरना नामुमकिन है। मेरिट वाले विद्यार्थियों ने ही प्रवेश में रुचि नहीं दिखाई। समय पर सारी प्रक्रिया होती तो यह समस्या नहीं होती।

Home / Surat / GUJARAT ELECTION 2022 : चुनाव के कारण सीटें रह गईं रिक्त

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो