scriptGUJARAT ELECTION 2022 : दक्षिण गुजरात की आधी आबादी मतदान में पुरुषों से दो कदम आगे | GUJARAT ELECTION 2022 : South Gujarat's tribal women ahead in voting | Patrika News
सूरत

GUJARAT ELECTION 2022 : दक्षिण गुजरात की आधी आबादी मतदान में पुरुषों से दो कदम आगे

GUJARAT ELECTION 2022 लोकतंत्र के पर्व में खूब मतदान हो इसके लिए चुनाव आयोग अभियान चल रहा है। मतदान की बात की जाए तो दक्षिण गुजरात में महिला वोटर पुरुषों के मुकाबले आगे हैं। इनमें भी सूरत जिले की दो और तापी जिले की दो ऐसी सीटें हैं, जिस पर पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है।

सूरतNov 16, 2022 / 08:58 pm

Divyesh Kumar Sondarva

GUJARAT ELECTION 2022 : दक्षिण गुजरात की आधी आबादी मतदान में पुरुषों से दो कदम आगे

GUJARAT ELECTION 2022 : दक्षिण गुजरात की आधी आबादी मतदान में पुरुषों से दो कदम आगे

Gujarat election 2022 सूरत जिले की महुवा व मांडवी और तापी जिले की निजर और व्यारा सीटों पर पिछले पांच विधानसभा चुनावों में महिलाओं का प्रभाव अधिक रहा है, सहज अनुमान है कि इस बार भी रहेगा। पुरुषों और महिलाओं को अपने पक्ष में मतदान करवाने के लिए राजकीय पार्टी तरह-तरह के वादे करते हैं। क्योंकि इन्हीं के मत परिणामों में बड़ा फर्क ला सकते हैं।
दक्षिण गुजरात के सूरत जिले की महुवा और तापी जिले की व्यारा और निजर सीटों के पिछले पांच विधानसभा चुनावों के आंकड़ों की जांच करें तो आदिवासी महिला मतदाताओं का मतदान में लगातार दबदबा रहा है। जबकि 2012 में अस्तित्व में आई सूरत जिले की मांडवी विधानसभा सीट पर तीन विधानसभाओं में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से अधिक हैं।

महुवा विधानसभा में महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ती ही जा रही है :
GUJARAT ELECTION 2002 विधानसभा चुनाव में सूरत जिले की महुवा विधानसभा (एसटी) सीट पर 79,870 पुरुष मतदाताओं के मुकाबले 80,976 महिला मतदाता पंजीकृत थी। 2007 के चुनाव में 83,975 पुरुष मतदाताओं के मुकाबले 84,372 महिला मतदाता पंजीकृत हुई थी। 2012 के चुनावों में 1,01,318 पुरुष मतदाताओं के मुकाबले 101,554 महिला मतदाता दर्ज हुई थी। 2017 के चुनाव में 1,06,052 पुरुष मतदाताओं के मुकाबले 1,08,552 महिला मतदाता पंजीकृत हुई थी। इस बार 2022 के मौजूदा चुनाव में भी 1,11,718 पुरुष मतदाताओं के मुकाबले 1,17,113 महिला मतदाता पंजीकृत हुई हैं। लगातार महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ती ही जा रही है। जानकार इसे महिला जागरूकता के दृष्टिकोण से देख रहे हैं।
– सूरत जिले की मांडवी (एसटी) सीट :
सूरत जिले की मांडवी (एसटी) सीट साल 2012 में अस्तित्व में आई थी। पहले चुनाव में 1,04,259 पुरुष मतदाताओं के मुकाबले 1,05,059 महिला मतदाता पंजीकृत हुई थी। 2017 में 1,11,980 पुरुष, 1,13,975 महिला मतदाता थे। इस बार 2022 के चुनाव में 1,21,077 पुरुष मतदाताओं के मुकाबले 1,25,658 महिला मतदाता पंजीकृत हुई है।
– निजर में महिला मतदाता की वृद्धि :
तापी जिले की निजर (एसटी) सीट पर 2002 के चुनाव में 85,661 पुरुष मतदाताओं के सामने 89,758 महिला मतदाता थीं। 2007 में 92,463 पुरुष व 95,911 महिला मतदाता थे। 2012 में 1,13,865 पुरुष, 1,16,138 महिला और 2017 में 1,25,563 पुरुष मतदाता के सामने 1,29,070 मतदाता थे। इस बार 1,37,964 पुरुष और 1,44,514 महिला मतदाता पंजीकृत हुई हैं।
– व्यारा विधानसभा महिला मतदाता अधिक :
2002 के विधानसभा चुनाव में तापी जिले की व्यारा (एसटी) सीट पर 82,165 पुरुषों के मुकाबले 84,161 महिला मतदाता पंजीकृत हुई थी। 2007 में 86,190 पुरुष मतदाताओं के मुकाबले 88,983 महिला मतदाता दर्ज हुई थी। 2012 में 94,371 पुरुष मतदाताओं के मुकाबले 96,475 महिला मतदाता थी। 2017 के चुनावों में 1,01,933 पुरुष मतदाताओं के मुकाबले 1,05,454 महिला मतदाता और इस 2022 के चुनाव में 1,08,398 पुरुष मतदाताओं के मुकाबले 1,14,600 महिला मतदाता पंजीकृत हुई हैं।
– चारों सीट पर बढ़े महिला वोटर:
साल 2002 से 2022 तक महुवा सीट पर 34,146 महिलाएं और 31,847 पुरुष मतदाता बढ़े। वैसे ही व्यारा सीट पर 30,439 महिलाएं और 26,233 पुरुष मतदाता बढ़े। निजर सीट पर 54,756 महिलाएं और 52,303 पुरुष मतदाता बढ़े। मांडवी सीट पर 2012 से लेकर 2022 तक 20,626 महिलाएं और 16,818 पुरुष मतदाता बढ़े हैं।

Home / Surat / GUJARAT ELECTION 2022 : दक्षिण गुजरात की आधी आबादी मतदान में पुरुषों से दो कदम आगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो