scriptसुबह 8 बजे से रात्रि 9 बजे तक नहीं आ पाएंगे भारी वाहन | Heavy vehicles will not be able to arrive from 7 am to 4 pm | Patrika News
सूरत

सुबह 8 बजे से रात्रि 9 बजे तक नहीं आ पाएंगे भारी वाहन

ढोलर से राजीव गांधी सेतु तक भारी वाहनों पर प्रतिबंधडीमार्ट के बाहर अवैध पार्किंग पर कार्रवाई होगी

सूरतAug 21, 2019 / 06:55 pm

Sunil Mishra

सुबह 8 बजे से रात्रि 9 बजे तक नहीं आ पाएंगे भारी वाहन

सुबह 8 बजे से रात्रि 9 बजे तक नहीं आ पाएंगे भारी वाहन


दमण. दमण जिला मजिस्ट्रेट ने शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाने के लिए दो आदेश जारी किए हैं। इसमें मोटी दमण पुलिस से ढोलर तक भारी वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा, वहीं डीमार्ट के बहार अवैध पार्किंग पर कार्रवाई होगी।
दमण जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला कलक्टर राकेश मिन्हास ने आदेश में बताया कि मोटी दमण ढोलर से लेकर राजीव गांधी सेतु तक यातायात प्रभावित रहता है। इसको ध्यान में रखते हुए सुबह 8 बजे से रात्रि 9 बजे तक यह मार्ग भारी वाहनों के लिए प्रतिबंध रहेगा। इस रोड पर एम्बुलेंस, आपातकालीन वाहन और स्कूल बस और मिनी बस को छूट दी है। दूसरे आदेश में कलेरिया डीमार्ट के बाहर ग्राहकों के वाहन के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। डीमार्ट वाहनों के पार्क का प्रबंधन ठीक तरह से नहीं कर पा रहा है। जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि अवैध रूप से पार्किंग वाहन पर कार्रवाई होगी। इसके लिए दमण पुलिस को भी सूचित किया है।
पर्यटकों की बस और निर्माण कार्य में लगे ट्रक प्रभावित होंगे
जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद पर्यटकों से भरी बड़ी बसें अब सुबह 8 बजे से शाम 9 बजे तक मोटी दमण और जंपोर बीच पर नहीं जा पाएंगी। पर्यटक अक्सर बड़ी बस में आते हैं और किले के बाहर पार्क करके पर्यटक पैदल जाकर भ्रमण करते हैं। इसके साथ अब पर्यटकों से भरी बड़ी बस को भी जंपोर बीच जाने के लिए कोई और रास्ता देखना होगा। इसके साथ अभी मोटी दमण में कई विकास कार्य का निर्माण चल रहा है उनके लिए भारी ट्रक में मिट्टी और माल सामान आता है, वह भी इस आदेश से प्रभावित होगा।

Home / Surat / सुबह 8 बजे से रात्रि 9 बजे तक नहीं आ पाएंगे भारी वाहन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो