scriptCOVID-19 होम क्वारन्टाइन और संदिग्धों के नाम होंगे आम | Home quarantine and suspect names will be Public | Patrika News
सूरत

COVID-19 होम क्वारन्टाइन और संदिग्धों के नाम होंगे आम

मनपा प्रशासन का निर्णय, अन्य लोगों को सुरक्षित रहने में मिलेगी मदद, नए मामलों पर लगेगा अंकुश

सूरतMar 29, 2020 / 09:27 pm

विनीत शर्मा

COVID-19 होम क्वारन्टाइन और संदिग्धों के नाम होंगे आम

COVID-19 होम क्वारन्टाइन और संदिग्धों के नाम होंगे आम

सूरत. मनपा प्रशासन सोमवार से होम क्वारन्टाइन किए गए लोगों और कोरोना के संदग्धि लोगों के नामों को सार्वजनिक करेगा। यह निर्णय अन्य लोगों को संदिग्ध लोगों के संपर्क से दूर रहने में मदद देगा। साथ ही ऐसे लोगों के होम क्वारन्टाइन किए गए लोगों पर नजर रखने में भी सहूलियत रहेगी।
कोरोना के सामुदायिक प्रसार पर रोक लगाने के लिए मनपा प्रशासन रोज नए उपाय खोज रही है और उनपर सख्ती से अमल भी किया जा रहा है। लॉकडाउन के बाद जहां लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखा जा रहा है, अन्य लोगों को कोरोना से बचाने के लिए संदिग्धों और अन्य लोगों को होम क्वारन्टाइन भी किया जा रहा है। सोसायटियों में लोगों के जमाव पर नजर रखने के लिए ड्रोन की भी मदद ली जा रही है। इसके बावजूद होम क्वारन्टाइन किए गए लोगों के पाबंदियां तोड़कर बाहर घूमने के मामले सामने आ रहे हैं। यह मामले संज्ञान में आने पर हालांकि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी हो रही है, लेकिन आमजन जो कोरोना के संक्रमण से बचा हुआ है, उसके संक्रमित हो जाने की आशंका बढ़ जाती है।
इस मुश्किल से निजात पाने के लिए मनपा प्रशासन ने होम क्वारन्टाइन किए गए संदिग्धों के नाम सार्वजनिक करने का निर्णय किया है। इस पर सोमवार से अमल शुरू हो जाएगा। यह जानकारी देते हुए आयुक्त बंछानिधि पाणि ने कहा कि होम क्वारन्टाइन किए गए लोगों के नाम सार्वजनिक करने से अन्य सुरक्षित लोग कोरोना के संदिग्धों से उचित दूरी बनाए रख पाएंगे। साथ ही ऐसे लोगों के घरों से बाहर निकलने पर दूसरे लोग जो उन्हें जानते हैं, इसकी सूचना मनपा को दे पाएंगे। इससे मनपा प्रशासन के लिए भी उनकी शिनाख्त करना और उनपर नजर रखना आसान हो जाएगा। मनपा प्रशासन ने रविवार को भी सोसायटियों व अन्य जगहों और वाहनों को डिसइन्फेक्ट करने समेत अन्य एहतियात बरते।

Home / Surat / COVID-19 होम क्वारन्टाइन और संदिग्धों के नाम होंगे आम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो