scriptनिशान पद यात्राओं में जुटेंगे सैकड़ों श्रद्धालु | Hundreds of pilgrims will join in nishan yatra | Patrika News
सूरत

निशान पद यात्राओं में जुटेंगे सैकड़ों श्रद्धालु

– श्री शक्तिधाम सेवा समिति व सांवरिया सेवा संघ की निशान पद यात्रा कल

सूरतMar 16, 2019 / 01:13 pm

Dinesh M Trivedi

file

निशान पद यात्राओं में जुटेंगे सैकड़ों श्रद्धालु

सूरत. श्री सांवरिया सेवा संघ द्वारा फाल्गुन महोत्सव के उपलक्ष में आठवीं फाल्गुन निशान शोभायात्रा का आयोजन रविवार को किया जाएगा। मीडिया प्रभारी मनीष सिंगडोदिया ने बताया कि निशान पद यात्रा सुबह साढ़े आठ बजे वेसु स्थित जॉली रेजिडेंसी स्थित सिद्धी विनायक मंदिर से प्रस्थान करेगी। इससे पूर्व दीप प्रज्जवलित कर निशान पूजन किया जाएगा। यात्रा सोमेश्वर चौकड़ी, रामलीला मैदान, केपीटल ग्रीन होते हुए वीआईपी रोड स्थित श्याम मंदिर पहुंचेगी। यात्रा में सैकड़ों निशानधारी यात्री रथ पर जीवंत झाकियों के साथ बैंड बाजों की धुन पर नाचते झूमते चलेंगे व बाबा श्याम के जयकारे लगाएगें। मंदिर में यात्री बाबा के दर्शन कर निशान अर्पित करेंगे।
निशान पदयात्रा व फूलों की होली कल
सूरत. श्री शक्तिधाम सेवा समिति द्वारा फाल्गुन एकादशी के उपलक्ष में रविवार को श्री श्याम निशान पद यात्रा, भजन संध्या एवं फूलों की होली का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सिटीलाइट स्थित राणी सती मंदिर परिसर पर होगा। जिसमें निशन पद यात्रा सुबह साढ़े सात बजे श्याम आवास भटार रोड से प्रस्थान कर टर्निंग प्वाइंट, रामचौक एवं काकडिया कॉम्प्लेक्स होते हुए सिटीलाइट राणी सती मंदिर पहुंचेगी। यात्रा में सुसज्जित झांकिया व हाथ में शिान थामे पद यात्री बैंड बाजों की घुन पर नाचते गाते चलेंगे। जयकारों के साथ बाबा श्याम को निशान अर्पित करेंगे। उसके बाद रात्रि आठ बजे बाबा के श्रृंगारित दरबार के समक्ष भजनों की प्रस्तुति होगी व फूलों की होली खेली जाएगा।

Home / Surat / निशान पद यात्राओं में जुटेंगे सैकड़ों श्रद्धालु

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो