scriptगो सेवार्थ परवत पाटिया में गूंजे भजन | Hymns echoed in Go Sevarth Parvat Patiya | Patrika News
सूरत

गो सेवार्थ परवत पाटिया में गूंजे भजन

समस्त गोभक्तों की ओर से गो सेवार्थ एक शाम गोमाता के नाम…भजन संध्या

सूरतOct 10, 2019 / 11:33 pm

Dinesh Bhardwaj

गो सेवार्थ परवत पाटिया में गूंजे भजन

गो सेवार्थ परवत पाटिया में गूंजे भजन

सूरत. आश्विन शुक्ल एकादशी के मौके पर समस्त गोभक्तों की ओर से गो सेवार्थ एक शाम गोमाता के नाम…भजन संध्या का आयोजन बुधवार रात परवत पाटिया में सैन समाज की वाड़ी में किया गया। इस मौके पर सूरत समेत आसपास में बसे राजस्थान 36 कौम के प्रवासी गोभक्त बड़ी संख्या में मौजूद थे। गोसेवार्थ भजन संध्या के लाभार्थी उत्तमसिंह देवड़ा और मालमसिंह चौहान रहे। कार्यक्रम के दौरान भजन गायक रमेश पुरी गोस्वामी नोहरा, लाखाराम प्रजापत, राजू सुथार, गौतम बंदवाल, सोहनसिंह समेत अन्य कलाकारों ने एक के बाद एक कई भजनों की प्रस्तुतियां दी। इस दौरान गो सेवार्थ सहयोग राशि भी एकत्र की गई। बाद में मध्यरात्रि गो आरती के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

करवा चौथ पर्व मनाया

कार्तिक कृष्णपक्ष चतुर्थी 17 अक्टूबर को महिलाएं करवा चौथ का पर्व मनाएगी और इसकी तैयारियां शहर में होने लगी है। इस सिलसिले में अग्रवाल समाज परवत पाटिया महिला इकाई की ओर से गुरुवार को आयोजन किया गया। इकाई की ममता अशोक अग्रवाल ने बताया कि करवा चौथ पर्व का आयोजन परवत पाटिया के अमेजिया में किया गया। इस दौरान इकाई सदस्य महिलाएं व युवतियां परम्परागत परिधान में कार्यक्रम में शामिल हुई और बाद में विभिन्न आयोजनों में भाग लिया।

Home / Surat / गो सेवार्थ परवत पाटिया में गूंजे भजन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो