scriptमतदाता फर्ज निभाएंगे तो जीतेगा लोकतंत्र- व्यास | If voters do the duty then democracy will win - Vyas | Patrika News
सूरत

मतदाता फर्ज निभाएंगे तो जीतेगा लोकतंत्र- व्यास

विश्व मतदाता दिवस पर मुख्य जिला न्यायाधीश एसवी व्यास ने किया मतदाताओं से जागरुकता का आह्वान

सूरतJan 25, 2021 / 06:32 pm

विनीत शर्मा

मतदाता फर्ज निभाएंगे तो जीतेगा लोकतंत्र- व्यास

मतदाता फर्ज निभाएंगे तो जीतेगा लोकतंत्र- व्यास

बारडोली. तापी जिले के मुख्य जिला न्यायाधीश एसवी व्यास ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में मतदाताओं को जागरूक होकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए। मतदाता अपना फर्ज सही तरीके से निभाएंगे तभी लोकतंत्र की सच्ची जीत होगी।
व्यास सोमवार को 11वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर तापी जिला मुख्यालय व्यारा में कलक्टर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र सभी मतदाताओं को अपनी पसंद के प्रतिनिधि को चुनने का समान मौका देता है। 25 जनवरी 1950 को भारत में चुनाव आयोग की स्थापना हुई थी। इसी की स्मृति में साल 2011 से 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। उन्होंने ने कहा कि देश में लोकतंत्र की नींव मजबूत करने के लिए सभी पात्र लोगों को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराना चाहिए। उन्होंने चुनाव के वक्त लोगों से निष्पक्ष होकर मतदान का आह्वान किया।
इससे पहले कलक्टर एवं चुनाव अधिकारी आरजे हालाणी ने कहा कि भारतीय चुनाव आयोग के मार्गदर्शन में जिले में पारदर्शक, मुक्त और न्यायी चुनावी प्रक्रिया के आयोजन के लिए टेक्नोलॉजिकल टूल्स का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने 25 जनवरी 2021 से ऑनलाइन चुनाव कार्ड जनरेट करने की सुविधा शुरू की है। nvsp.in, voterportal.eci.gov.in और वोटर हेल्पलाइन एप्लिकेशन से इसे डाउनलोड किया जा सकेगा। इस अवसर पर डिप्टी वनसंरक्षक आनंद कुमार, अतिरिक्त कलक्टर बीबी वहोनिया, डिप्टी एसपी आरएल मावाणी, इंचार्ज डिप्टी जिला चुनाव अधिकारी नैतिका पटेल, एसडीएम हीतेश जोशी समेत अधिकारी उपस्थित रहे।
जिले में चार लाख से अधिक मतदाता

कलक्टर ने बताया कि तापी जिले में 12 हजार नए मतदाता जुड़े हैं और विभिन्न वजहों से 4506 मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। 31 हजार 70 मतदाताओं के नाम में सुधार किया गया है। जिले में कुल 2 लाख 41 हजार 828 पुरुष और 2 लाख 51 हजार 178 महिला और पांच अन्य समेत 4 लाख 93 हजार 011 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 18-19 साल की आयु वाले 9027 मतदाता शामिल हैं।

Home / Surat / मतदाता फर्ज निभाएंगे तो जीतेगा लोकतंत्र- व्यास

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो