scriptकई और इलाकों में अवैध पार्किंग | Illegal parking in many areas | Patrika News
सूरत

कई और इलाकों में अवैध पार्किंग

पीक आवर्स में भी मुख्य मार्गों से निकलती हंै निजी बसें

सूरतMay 22, 2019 / 12:45 pm

Dinesh M Trivedi

file

कई और इलाकों में अवैध पार्किंग

सूरत. प्रतिबंधित समय में निजी बसों की अवैध पार्किंग और आवाजाही की समस्या परवत पाटिया और लिम्बायत तक ही सीमित नहीं है। ट्रैफिक पुलिस की कोताही के कारण शहर के अन्य इलाकों में भी यह समस्या है। वराछा, कतरागाम, अमरोली, पांडेसरा, डिंडोली और अडाजण से भी बड़ी संख्या में सौराष्ट्र के राजकोट, भावनगर, अमरेली, जूनागढ़, जामनगर, महुआ, राजुला, उत्तर गुजरात के डीसा, पालनपुर, मेहसाणा, पाटण समेत प्रमुख शहरों के अलावा अहमदाबाद और मुंबई के लिए प्रतिदिन सैकड़ों निजी बसें रवाना होती हैं। इनमें से कई पीक आवर्स में शहर के मार्गों पर पार्क या गुजरती हुई नजर आ जाती हैं। सुबह सात बजे से रात दस बजे तक निजी बसों समेत अन्य भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध होने के बावजूद कई बसें शहर की सडक़ों पर अवैध रूप से पार्क रहती हैं। प्रतिबंधित समय में ही वह गंतव्य के लिए रवाना होती हैं। डिंडोली से उत्तर गुजरात की ओर से जाने वाली बसें पूणा पाटिया होते हुए निकलती हैं। सौराष्ट्र की अधिकतर बसें वराछा रोड से गुजरती हैं। पांडेसरा क्षेत्र की बसें सचिन रोड से निकलती हैं। कतारगाम और अमरोली क्षेत्र की बसें सायण रोड से नेशनल हाइवे की ओर जाती हैं।

कई पिक अप प्वॉइंट


रात आठ बजे से दस बजे के दौरान जब बड़ी संख्या में लोग कार्यालयों से घर लौट रहे होते हैं, इन बसों की वजह से यातायात बाधित होता है। शहर के कई मुख्य मार्गों पर इन बसों के पिक अप प्वॉइंट हैं। वहां बीच सडक़ बस खड़ी रख कर यात्रियों को चढ़ाया जाता है। लोगों का कहना है कि कई बार सडक़ पर मौजूद होने के बावजूद पुलिसकर्मी कोई कार्रवाई नहीं करते है। वह मूक दर्शक बने रहते हैं।

Home / Surat / कई और इलाकों में अवैध पार्किंग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो