scriptsurat news : लॉकअप में हुई पीटाई का बदला लेने के लिए किया था पुलिस चौकी पर हमला | In attack on railway police, vicious caught by Limbayt police | Patrika News

surat news : लॉकअप में हुई पीटाई का बदला लेने के लिए किया था पुलिस चौकी पर हमला

locationसूरतPublished: Jul 21, 2019 09:49:08 pm

Submitted by:

Dinesh M Trivedi

surat news : – रेलवे पुलिस पर हमले के मामले में वांछित शातिर को लिम्बायत पुलिस ने पकड़ा

file

surat news : लॉकअप में हुई पीटाई का बदला लेने के लिए किया था पुलिस चौकी पर हमला

सूरत. लूट के मामले में पकड़े जाने पर हुई पीटाई की रंजिश रख रेलवे पुलिस की अमलनेर पुलिस चौकी पर हमला करने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को लिम्बायत पुलिस ने संजयनगर इलाके से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक लिम्बायत संजयनगर सोसायटी निवासी शातिर राहुल पाटिल महाराष्ट्र के जलागांव जिले के सोंयगांव का मूल निवासी है। वह पूर्व में उधना पुलिस थाने में जानलेवा हमले के मामले में पकड़ा गया था। कुछ समय तक लाजपोर जेल में रहने के बाद वह अपने गांव चला गया था। वहां जाकर उसने अमलनेर से नंदुरबार के बीच रेलवे में वडा पाव बेचना शुरू कर दिया। रेलवे में सक्रिय अपराधियों से मित्रता होने पर उसने रेलवे में भी आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देना शुरू कर दिया। वह शराब व गांजे का सेवन भी करने लगा। कई बार पकड़ा भी गया और नंदुरबार जेल में भी रहा। सालभर पूर्व नंदुरबार रेलवे पुलिस ने अमलनेर मुंदड़ानगर निवासी राकेश चेवले के साथ लूट के मामले में पकड़ा। उस दौरान पुलिस ने उसकी जमकर पीटाई की और जेल भेज दिया। करीब डेढ़ महीने बाद जेल से रिहा हुआ। रिहा होने के बाद वह रेलवे पुलिस से रंजिश रखे हुए था। बदला लेने के लिए उसने अपने मित्र राकेश के साथ मिल कर देसी तमंचे और गुप्ती का इंतजाम किया। उसके बाद दोनों ने अमलनेर जीआरपी पुलिस चौकी पर हमला किया। दोनों ने फायरिंग कर चौकी की शीशे तोड़ दिए। वाहनों को नुकसान पहुंचाया। वहां मौजूद जवानों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन पर हमला कर फरार हो गए। इस मामले में नंदुरबार रेलवे पुलिस ने उसके साथी राकेश को तो गिरफ्तार कर लिया था लेकिन राहुल फरार हो गया था। पिछले करीब सात महीनों से नंदुरबार रेलवे पुलिस उसकी खोज में थी। इस बीच लिम्बायत थाने के पुलिस उप निरीक्षक एम.पी. सोलंकी को मुखबिर से उसके बारे में खबर मिलने पर पुलिस ने टीम ने शनिवार रात उसे संजयनगर में शौचालय के पास से धर दबोचा। उससे पूछताछ के बाद रविवार को उसे नंदुरबार रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो