CRICKET NEWS : अंतिम मैच में भारतीय टीम की करारी हार
सूरत. टी-२० सीरीज में अब तक दबदबा बनाए रखने वाली भारतीय महिला टीम ने शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतिम मैच में निराशाजनक प्रदर्शन किया। उसे १०५ रन से करारी हार झेलनी पड़ी। वर्षा से प्रभावित पांच मैचों की श्रंखला में तीन मैच जीत कर भारतीय महिला टीम सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी है।
IND vs SA : एल्गर और डिकॉक के शतक की बदौलत द. अफ्रीका ने की वापसी, भारत का पलड़ा अब भी भारी शुक्रवार रात दक्षिण अफ्रीका ने बेहतरीन खेल दिखाया। उसके दोनों सलामी बल्लेबाजों ली (8 4) और कप्तान सूने लूस (६२) ने अर्धशतक लगाए। दक्षिण अफ्रीका ने बीस ओवर में ३ विकेट खोकर १७५ रन बनाए। भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। शेफाली, मंघाना और दीप्ति सस्ते में पेवेलियन लौट गईं। रोडरिक्स खाता भी नहीं खोल पाई और हरमनप्रीत सिर्फ एक रन बनाकर बोल्ड हो गई। वेदा (२६) और अरुंधती (22) के अलावा कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाई। १७.३ ओवर में पूरी टीम सिर्फ ७० रन पर ढेर हो गई। ८४ रन की शानदार पारी खेलने वाली दक्षिण अफ्रीका की लीजेले ली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। (Inidia vs South Africa T20 Series in surat)
स्टेडियम में कई क्रिकेट प्रेमियों ने मेहमान दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम की खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाया। दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी के दौरान उन्होंने चौके लगने पर दक्षिण अफ्रीका का झंडा लहराया और तालियां बजा कर खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाया। (Inidia won T20 Series 3–1 against South Africa in surat)
Home / Surat / CRICKET NEWS : अंतिम मैच में भारतीय टीम की करारी हार