scriptकाछडिय़ा ने कांग्रेस छोड़ी, आप में शामिल | Kachhadia left Congress, joined AAP | Patrika News
सूरत

काछडिय़ा ने कांग्रेस छोड़ी, आप में शामिल

बीते निकाय चुनाव में आप के प्रत्याशी ने दी थी करारी शिकस्त

सूरतMar 01, 2021 / 06:55 pm

विनीत शर्मा

काछडिय़ा ने कांग्रेस छोड़ी, आप में शामिल

काछडिय़ा ने कांग्रेस छोड़ी, आप में शामिल

सूरत. आम आदमी पार्टी को निकाय चुनाव में मिली सफलता के बाद अब हारे हुए कांग्रेस नेताओं ने पाला बदलना शुरू कर दिया है। निकाय चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लडक़र आम आदमी पार्टी प्रत्याशी से शिकस्त खा चुके दिनेश काछडिय़ा ने सोमवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ दी। दिनेश ने कांग्रेस छोड़ते ही आप का दामन थाम लिया।
निकाय चुनाव में पार्टी को मिली सफलता के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बीती 26 फरवरी को सूरत के मतदाताओं का आभार जताने सूरत आए थे। थैंक यू सूरत टैगलाइन के साथ रोड शो करने के बाद सरथाणा जकातनाका में हुई जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस के नेताओं को आम आदमी पार्टी मेंं शामिल होने का न्योता दिया था।
केजरीवाल के इस न्योते को सबसे पहले कांग्रेस के दिनेश काछडिय़ा ने स्वीकार कर कांग्रेस से पल्ला झाड़ दिया। दिनेश ने कांग्रेस के टिकट पर ही बीता निकाय चुनाव लड़ा था, जिसमें आप प्रत्याशी ने उन्हें करारी शिकस्त दी थी। इससे पहले दिनेश कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान से पहले उनका एक कथित वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसने प्रदेश ही नहीं देशभर में कांग्रेस की किरकिरी कराई थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो