scriptजानिए किस जिले के 392 गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं हुई ठप | Know that which district stop health services in 392 villages | Patrika News
सूरत

जानिए किस जिले के 392 गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं हुई ठप

स्वास्थ्य कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

सूरतFeb 16, 2019 / 06:31 pm

Sunil Mishra

patrika

जानिए किस जिले के 392 गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं हुई ठप

नवसारी. नवसारी जिले के स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से 392 गांवों में सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो गई हैं। इससे लोगों को बहुत परेशानी हो रही है।
स्वास्थ्य विभाग के छह सौ से ज्यादा कर्मचारी लंबे समय से वेतन में विसंगति, तकनीकी विवाद समेत 13 मुद्दों के समाधान की मांग सरकार से कर रहे हैं। लेकिन सरकार ने ध्यान नहीं दिया। बार-बार अनुरोध के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकलता देख स्वास्थ्य कर्मचारियों ने गत दिनों मास सीएल पर रहते हुए रक्तदान किया था। शुक्रवार से सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। इसमें फार्मसिस्ट, स्टाफ नर्स समेत अन्य विभाग के कर्मचारियों ने भी उनका समर्थन किया। इस हडताल से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, उप स्वास्थ्य केन्द्र और 392 गांवों में घर बैठे मिलने वाली सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं रुक गई हैं। इससे लोगों को निजी दवाखानों में फीस देकर इलाज करवाने की नौबत आ गई है। आरोग्य कर्मचारियों ने जिला पंचायत के बाहर धरना दिया और आने वाले दिनों में आंदोलन को तेज करने की रणनीति बनाई। इसके तहत 18 फरवरी को शहर के फव्वारा स्थित गांधी प्रतिमा से रैली निकालकर जिला पंचायत के बाहर सभा की जाएगी।

वेतन और अन्य समस्याओं को नजरअंदाज किया जाता
सरकार स्वच्छ भारत तो हम स्वस्थ भारत अभियान चलाती हैं, लेकिन हमारे वेतन और अन्य समस्याओं को नजरअंदाज किया जाता है। हम स्वस्थ नहीं रहेंगे तो लोगों को स्वस्थ रखने का काम कैसे कर पाएंगे। सरकार को हमारी मांग जल्द से जल्द पूरी करनी चाहिए।
योगिता पटेल, स्टाफ नर्स, चिखली

सरकार ने कोई प्रतिभाव नहीं दिया
13 मांगों के लिए सरकार से बार-बार गुहार लगाई गई, लेकिन सरकार ने कोई प्रतिभाव नहीं दिया। सरकार की अनदेखी के सामने गुजरात राज्य आरोग्य कर्मचारी महासंघ के आदेशानुसार शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। इससे 392 गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं बंद हो गई हैं। जब तक सरकार मांग नहीं मानेगी आंदोलन जारी रहेगा।
योगेश पटेल, अध्यक्ष स्वास्थ्य कर्र्मचारी मंडल, नवसारी।

Home / Surat / जानिए किस जिले के 392 गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं हुई ठप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो