scriptसम्मेलन में जाने अधिकार, आज निकलेगी रैली | know your rights | Patrika News
सूरत

सम्मेलन में जाने अधिकार, आज निकलेगी रैली

महिला सशक्तिकरण सप्ताह

सूरतAug 12, 2018 / 11:09 pm

Dinesh M Trivedi

surat

सम्मेलन में जाने अधिकार, आज निकलेगी रैली

सूरत. महिला सशक्तिकरण सप्ताह के अंतर्गत रविवार को सूरत शहर पुलिस व सुरक्षा सेतु सोसासटी द्वारा नो योर राइट विषय पर वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्व विद्यालय के कन्वेन्सन हॉल में सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें एक हजार से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया।

शहर पुलिस आयुक्त सतीष शर्मा की अध्यक्षता में हुए इस सम्मेलन में शहर के सभी गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया और अपने विचार रखे। वहीं महिला अधिवक्ता डोली शर्मा व शोभना छापिया ने भारतीय संविधान, भारतीय दंड संहिता व विभिन्न नियमों व अधिनियमों के तहत महिलाओं को दिए गए अधिकारों की जानकारी दी।

जिनमें किसी महिला के जन्म के पूर्व से लेकर मृत्यु के बाद तक के नियमों कानूनों के बारे में बताया। घरेलु हिंसा, छेड़छाड़ व बलात्कार से जुड़े कानूनों पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही महिलाओं को उनके अधिकार हासिल पुलिस व संबंधित विभागों में शिकायत व अपील करने की कार्रवाई के बारे में भी बताया गया।

दो घंटे चले कार्यक्रम में पुलिस महकमें के अधिकारी भी उपस्थित रहे। सोमवार को सुबह पौने दस बजे अठवालाइन्स स्थित पुलिस मुख्यालय से अठवागेट सर्कल तक विशाल रैली का आयोजन किया जायेगा। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होंगी।
पांडेसरा में दो घरों के ताले टूटे

सूरत. पांडेसरा इलाके में शनिवार रात चोर दो घरों के ताले तोड़ कर ३ लाख ३५ हजार ७०० रुपए का माल चुरा कर फरार हो गए। घटना के संंबध में पांडेसा प्रमुख पार्क निवासी भरत पुत्र ईश्वर पटेल ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज करवाई है।
पुलिस के मुताबिक शनिवार रात्रि साढ़े छह बजे के बाद किसी समय चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ कर प्लॉट नम्बर ईसी ११ व प्लॉट नम्बर २५ में प्रवेश किया। दोनों मकानों से नकदी व जेवर चुरा कर फरार हो गए। पुलिस ने चोरों का सुराग लगाने के प्रयास शुरू कर दिए है।

Home / Surat / सम्मेलन में जाने अधिकार, आज निकलेगी रैली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो