scriptदीपावली से पहले पुलों पर दीपों की लड़ी | lighting on bridges before Deepawali | Patrika News
सूरत

दीपावली से पहले पुलों पर दीपों की लड़ी

पंचमहापर्व और गुजराती नववर्ष के लिए शहर को सजाने का काम अंतिम चरण में

सूरतNov 11, 2020 / 09:30 pm

विनीत शर्मा

lighting on bridges

दीपावली से पहले पुलों पर दीपों की लड़ी

सूरत. दीपावली पर्व के साथ ही गुजराती नववर्ष के अवसर पर शहर को सजाने का काम किया जा रहा है। मनपा प्रशासन जहां पुलों और डिवाइडरों पर रंगरोगन करा रहा है, पुलों को भी रौशनी से जगमगाने का काम किया गया है। शहर में दीपावली से पहले ही दीपों की लडिय़ां झिलमिलाने लगी हैं।
पंचमहापर्व गुरुवार से शुरू हो रहा है। धनतेरस से भाई दूज तक त्योहारों के पांच दिन पूरा शहर उल्लास से भरा रहता है। इसी दौरान दीपावली से अगले दिन गोवर्धन पर्व पर गुजराती नववर्ष भी मनाया जाता है, जिसे लेकर सूरतीयों में खास उत्साह रहता है। महापर्व को लेकर सूरत महानगर पालिका हर साल खास इंतजाम करता रहा है। इस दौरान जहां पुलों, रास्तों और डिवाइडर के रंगरोगन के साथ ही शहर को रौशनी से नहाने की तैयारियां की जाती हैं।
इस बार भी पंचमहापर्व से ठीक पहले बुधवार को भी शहरभर में रास्तों और डिवाइडरों पर रंगरोगन के काम को अंतिम रूप दिया जाता रहा। इसी बीच शहर के पुल भी बुधवार रात रौशनी से नहा गए। रौशनी से नहाए रास्तों और जगमगाते पुलों पर तफरीह के लिए लोग सडक़ों पर निकले। अगले पांच दिनों तक पुल, रास्ते और बाजार जगमगाते रहेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो