scriptlockdown in surat : सिगरेट नहीं मिलने पर महिला को अपशब्द कह कर उसकी साड़ी खींची | lockdown in surat: woman not wearing a cigarette pulled her saree | Patrika News
सूरत

lockdown in surat : सिगरेट नहीं मिलने पर महिला को अपशब्द कह कर उसकी साड़ी खींची

covid19 in surat – रांदेर पुलिस ने युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया
lockdown in surat: woman not wearing a cigarette pulled her sareeRander police filed a case of molestation against the young man

सूरतMay 02, 2020 / 02:23 pm

Dinesh M Trivedi

lockdown in surat : सिगरेट नहीं मिलने पर महिला को अपशब्द कह कर उसकी साड़ी खींची

lockdown in surat : सिगरेट नहीं मिलने पर महिला को अपशब्द कह कर उसकी साड़ी खींची


सूरत. रांदेर क्षेत्र में एक युवक ने सिगरेट के लिए मना करने पर एक महिला की साड़ी खींच ली और उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक उगत केनाल रोड आंबेडकर आवास निवासी कल्पेश उर्फ भरत मोरिया (23) ने मंगलवार रात ३५ वर्षीय महिला के साथ छेड़छाड़ की। रात साढ़े नौ बजे वह महिला के बंद केबिन पर गया। उससे केबिन खोल कर सिगरेट देने की मांग की। पीडि़त महिला ने कहा कि उसके पास सिगरेट नहीं है। इस पर उसने अपशब्द कहे। महिला ने उसे अपशब्द बोलने से मना किया तो उसने महिला की साड़ी खींच ली। उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिस की। महिला के शोर मचाने पर वह भाग निकला। इस संबंध में महिला की शिकायत पर रांदेर पुलिस ने गुरुवार रात घटना की प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया। यहांं उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व तंबाकू नहीं देने पर एक जनें पर चाकू से हमला करने का मामला भी सामने आया था। पिछले 40 दिनों से शहर में लॉक डाउन के चलते सिगरेट, तंबाकू व गुटखा खाने वालों की परेशानी बढ़ गई है। अब तक चोरी छिपे दो गुनें तीन गुनें दामों मेंं पर बिकने वाला सामान भी खत्म हो गया है। ऐसे में सिगरेट व तंबाकू की लत से ग्रसित युवक दुकानदारों से जोर जबरदस्ती पर उतर आए है।

Home / Surat / lockdown in surat : सिगरेट नहीं मिलने पर महिला को अपशब्द कह कर उसकी साड़ी खींची

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो