scriptSurat News; ‘महा’ चक्रवात ने फेरा किसानों की मेहनत पर पानी | 'Maha' cyclone hits water of farmers | Patrika News
सूरत

Surat News; ‘महा’ चक्रवात ने फेरा किसानों की मेहनत पर पानी

बिन मौसम बरसात के चलते दक्षिण गुजरात में फसलों को भारी नुकसान
Heavy damage to crops in South Gujarat due to unseasonal rain

सूरतNov 02, 2019 / 10:56 pm

Sunil Mishra

Surat News; ‘महा’ चक्रवात ने फेरा किसानों की मेहनत पर पानी

Surat News; ‘महा’ चक्रवात ने फेरा किसानों की मेहनत पर पानी

सूरत. ‘महा’ चक्रवात (‘Maha’ cyclone) के चलते राज्य में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी है। इसका असर शनिवार को सूरत समेत दक्षिण गुजरात में नजर आया। बारिश के चलते किसानों की फसलें चौपट हो गई। (Heavy damage to crops)
शनिवार सुबह सूरत और दक्षिण गुजरात के कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई। बिन मौसम हुई बारिश के चलते फसलों को नुकसान पहुंचा है। अरब सागर में दोपहर को लक्षद्वीप के निकट केन्द्रित महा चक्रवात के अगले कुछ दिनों में गुजरात के तट से टकराने की आशंका जताई गई है। गुजरात में मानसून विदा हो चुका है। इसके बाद अरब सागर में सक्रिय हुए चक्रवात के प्रभाव से एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। सूरत के अलावा दक्षिण गुजरात के नवसारी, वापी, वलसाड, डांग जिले के कई इलाकों में बारिश हुई। किसानों का कहना है कि बारिश के कारण फसलों को बड़ा नुकसान पहुंचा है।
सब्जियां भी बर्बाद, खेतों में भरा पानी, किसान परेशान
वलसाड. बेमौसम बरसात ने धरतीपुत्रों की हालत दयनीय कर दी है। बरसात का पानी खेतों में भरने से फसलें खराब हो गई हैं। खेतों में उगाई सब्जियां भी बर्बाद होने से किसानों के लिए हालात ज्यादा मुश्किल हो गए हैं।
शुक्रवार रात को चार इंच बरसात हुई। पूरी रात बरसात के बाद खेतों में तैयार फसल से अच्छे दिनों की उम्मीद पाले किसानों को निराशा ही हाथ लगी है। हजारों किसानों को बेमौसम बरसात ने नुकसान पहुंचाया है। अभी तक कोई नेता किसानों के साथ नहीं दिख रहा है। राज्य सरकार द्वारा भी अभी तक कोई सहायता की जानकारी नहीं है।
कपराड़ा विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर किसानों को सहायता देने की मांग की है। जिले में धान के अलावा कई सब्जियां भी उगाई जाती हैं। खेतों में पानी भरने से वे खराब हो गई हैं। धरमपुर के किसान अल्केश पटेल ने बताया कि इस बार बरसात अच्छी हुई थी। दीपावली के पहले और बाद में भी बिना मौसम बरसात हुई और खेतों में पानी भरने से पूरी फसल खराब हो गई, जिससे किसानों को व्यापक नुकसान हुआ है।
https://twitter.com/NASAHurricane/status/1190680227191672833?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/iMirzaSaheb/status/1189974223357403136?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो