scriptप्रेमी के लिए पति और पुत्र को छोड़ा, पर प्रेमी ने शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण | Maharashtra's accused lover arrested for cheating woman | Patrika News
सूरत

प्रेमी के लिए पति और पुत्र को छोड़ा, पर प्रेमी ने शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण

– महिला को धोखा देने वाला महाराष्ट्र का आरोपी प्रेमी गिरफ्तार
# पति समेत तीन गिरफ्तार, गर्भवती की आत्महत्या का मामला

सूरतJun 19, 2021 / 10:06 am

Dinesh M Trivedi

प्रेमी के लिए पति और पुत्र को छोड़ा, पर प्रेमी ने शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण

प्रेमी के लिए पति और पुत्र को छोड़ा, पर प्रेमी ने शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण

सूरत. शादी का झांसा देकर पति से अलग रह रही महिला को अपने जाल में फंसाने के बाद उसका यौन शोषण करनेके आरोप में खटोदरा पुलिस ने महाराष्ट्र के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस के मुताबिक महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के खाम गांव निवासी आरोपी गौरव पाटिल ने 26 वर्षीय पीडि़ता के साथ धोखा कर उसका यौन शोषण किया। पति के साथ मनमुटाव के चलते पीडि़ता अपने छह वर्षीय पुत्र के साथ अलग रह रही थी।
इस बीच जनवरी 2019 में महाराष्ट्र में उसकी मुलाकात गौरव से हुई। दोनों में दोस्ती हो गई और प्रेम संबंध भी बन गए। गौरव ने पीडि़ता से कहा कि तुम अपने पति से तलाक ले तो मैं तुमसे शादी कर लूंगा। अपने पुत्र को भी पति को सौंप देना। जब तक तलाक नहीं होगा। हमारी शादी नहीं हो सकेंगी। तुम अकेली आओगी तो मेरे घर वाले भी तुम्हें स्वीकार कर लेंगे। उसके बाद वह पीडि़ता से मिलने सूरत आया और वीआइपी रोड के एक होटल में रुका।
उसने पीडि़ता को वहां मिलने के लिए बुलाया और शादी का वादा कर उसके साथ मना करने पर भी शारीरिक संबंध बनाए। पन्द्रह दिन बाद वह फिर सूरत आया और पीडि़ता को जल्दी तलाक लेने के लिए कहा। होटल में उसके साथ फिर शारीरिक संबंध बनाए। पीडि़ता ने पति से तलाक ले लिया और पुत्र को भी पति को सौंप दिया। लेकिन फिर गौरव सूरत नहीं आया। सितम्बर 2020 में पीडि़ता उससे मिलने के लिए उसके गांव गई। वह पीडि़ता को गांव से 25 किलोमीटर दूर ले गया। वहां पर पीडि़ता को बताया कि तुम यहां से चली जाओ, मैं तुमसे शादी नहीं करूंगा।
मुझे तुमसे भी अच्छी लडक़ी मिल गई है। मैं उसे चाहता हूं और उसी से शादी करूंगा। तुम से रिश्ता तो सिर्फ शारीरिक संबंध बनाने के लिए रखा था। सूरत लौटने के बाद भी उसने गौरव से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया। लेकिन उसने पीडि़ता का नम्बर ब्लॉक कर दिया था। इस पर पीडि़ता ने सोमवार को खटोदरा थाने में गौरव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने गौरव को गिरफ्तार कर लिया।
————-

पति समेत तीन गिरफ्तार, गर्भवती की आत्महत्या का मामला


सूरत. गर्भवती विवाहिता को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में डिंडोली पुलिस ने उसके पति समेत तीन जनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया हैं। पुलिस के मुताबिक नवागाम डिंडोली महादेवनगर निवासी पूजा पत्नी उमेश राखे ने चार दिन पूर्व फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी। घटना के समय वह एक माह के गर्भ से थी।
मुंबई निवासी उसके भाई एकनाथ ने आरोप लगाया था कि पति उमेश, देवर राहुल व सासू शोभा जनवरी में शादी के बाद से ही पूजा को परेशान कर रहे थे। पूजा बच्चे को जन्म देना चाहती थी लेकिन वे बच्चा नहीं चाहते थे। उस पर गर्भपात के लिए दबाव डाल रहे थे। उनकी प्रताडऩा से तंग आकर पूजा ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में एकनाथ की प्राथमिकी के आधार पर ङ्क्षडडोली पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
——————————

Home / Surat / प्रेमी के लिए पति और पुत्र को छोड़ा, पर प्रेमी ने शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो