उत्पल देसाई ने गणपति विसर्जन औरंगा नदी की बजाय तिथल समुद्र में करने का सुझाव देते हुए कहा कि इससे नदी में प्रदूषण रुकेगा तथा विसर्जन भी ठीक से होगा। इसके अलावा विसर्जन यात्रा में वीभत्स गानों पर रोक की मांग भी की गई। इसके अलावा विसर्जन यात्रा से पूर्व सडक़ों की दशा सुधारने, बड़े-बड़े डीजे पर रोक लगाने समेत अन्य सुझाव भी दिए गए। एसपी सुनील जोशी ने लोगों को सुझाव को सनने के बाद संबंधित विभागों को जरूरी कार्रवाई करने और पुलिस का सहयोग करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि त्योहारों को शांति पूर्वक संपन्न करवाने के लिए सभी को मिलजुल कर प्रयास करना होगा। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक ए के झाला, तहसीलदार और सिटी पीआई भी मौजूद थे।
वलसाड. मुंबई से कार चोरी कर भागा चोर डुंगरी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जिसे बाद में मुंबई पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
कंट्रोल रूम से हाइवे पर वाहनों की जांच की सूचना मिलने पर डुंगरी पुलिस इस काम को अंजाम दे रही थी। इस बीच एमएच 08 एसी 5656 नंबर की कार को शंका के आधार पर पुलिस ने रोक लिया। कार चालक नसीर शेख से पुलिस ने कागजों की मंाग की तो वह टालमटोल करने लगा। पुलिस ने जब सख्ती दिखाई तो उसने बताया कि कार मुंबई के भाडवेल से चोरी की है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मुंबई पुलिस को इसकी सूचना दी। बाद में मुंबई पुलिस यहां पहुंची और कार्रवाई के बाद चोर और कार को अपने साथ ले गई।