scriptसाइकिल की सवारी से स्वस्थ रहने का दे रहे संदेश | Messages that give a healthy ride with a bicycle ride | Patrika News
सूरत

साइकिल की सवारी से स्वस्थ रहने का दे रहे संदेश

कंपनी मालिक की पहल से कर्मचारियों में भी उत्साह

सूरतJul 06, 2018 / 11:27 pm

सुनील मिश्रा

patrika

साइकिल की सवारी से स्वस्थ रहने का दे रहे संदेश


वापी. वापी के औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों पर कुछ दिनों से रेसर ग्रुप के सदस्यों की तरह हेलमेट लगाकर साइकिल पर जाते व्यक्ति को देखने पर कुछ भी असामान्य नहीं लगता। वहीं, जब लोगों को पता चलता है कि साइकिल पर जा रहा व्यक्ति किसी कंपनी का कर्मचारी नहीं बल्कि एक बड़ी कंपनी के मालिक हैं और पूर्व में वापी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
फार्मास्यूटिकल कंपनी के मालिक हैं अशोक जवेरी
थर्ड फेज स्थित फार्मास्यूटिकल कंपनी मेगा फाइन के मालिक अशोक जवेरी इन दिनों साइकिल की सवारी के जरिए खुद स्वस्थ रहने के साथ ही कर्मचारियों को भी स्वस्थ रखने की प्रेरणा देते हैं।
विश्व पर्यावरण दिवस मनाने के दौरान पांच जून को किया था साइक्लिंग करने का फैसला

दरअसल पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाने के दौरान उन्होंने वीआईए द्वारा आयोजित साइकिल रैली में भाग लिया था और यहीं से उन्होंने काम की व्यस्तता से समय निकालकर साइक्लिंग करने का फैसला किया।
अशोक जवेरी कर्मचारियों के स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत

इसके बाद से रोजाना सुबह साइकिल से कंपनी जाने-आने लगे। अशोक जवेरी अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत हैं।

जवेरी कंपनी के करीब सात सौ कर्मचारियों को भी देते हैं योग प्रशिक्षण
अशोक जवेरी कंपनी के करीब सात सौ कर्मचारियों को योग प्रशिक्षण भी देते हैं। वे ब्रह्मविद्या, सुदर्शन क्रिया, बाबा रामदेव के योग प्राणायाम तथा आर्ट ऑफ लिविंग की सुदर्शन क्रिया के जानकार हैं।
डॉक्टर बेटी किंजल गोसलिया ने किया है साइक्लिंग के लिए प्रेरित
हालांकि साइक्लिंग के लिए उन्हें लगातार प्रेरित करने का काम उनकी डॉक्टर बेटी किंजल गोसलिया ने किया है। आईटीआई पासआउट अशोक जवेरी स्वास्थ्य के प्रति इतने सचेत हंै कि रोजाना उनकी कंपनी में होने वाली आरती में प्रसाद के रूप में सूखा मेवा बांटा जाता है। उनकी साइक्लिंग देखकर उनके कर्मचारी भी प्रेरित हो रहे हैं।

Home / Surat / साइकिल की सवारी से स्वस्थ रहने का दे रहे संदेश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो