scriptNAVRATRI NEWS: नवरात्र महापर्व पूर्ण, दशहरा मनाएंगे आज | NAVRATRI NEWS: Navratri Mahaparv complete, Dussehra will be celebrated | Patrika News

NAVRATRI NEWS: नवरात्र महापर्व पूर्ण, दशहरा मनाएंगे आज

locationसूरतPublished: Oct 14, 2021 09:15:56 pm

Submitted by:

Dinesh Bhardwaj

-नवमी के अवसर पर घरों में नौ कन्या के पूजन का दिनभर चलता रहा दौर, प्रतीक रूप में मनाएंगे दशहरा पर्व
 

NAVRATRI NEWS: नवरात्र महापर्व पूर्ण, दशहरा मनाएंगे आज

NAVRATRI NEWS: नवरात्र महापर्व पूर्ण, दशहरा मनाएंगे आज

सूरत. शारदीय नवरात्र महापर्व की नवमी तिथि के उपलक्ष में श्रद्धालुओं ने मां जगदम्बा के सिद्धिदात्री स्वरूप की विधिविधान से पूजा-आराधना की और घर-घर में नौ कन्या के पूजन का दौर दिनभर चला। वहीं, विजयादशमी पर्व शुक्रवार को प्रतीक रूप से शहर समेत दक्षिण गुजरात में मनाया जाएगा।
आश्विन शुक्ल प्रतिपदा से शारदीय नवरात्र पर्व की शुरुआत गत 7 अक्टूबर से शहर में मां भगवती की पूजा-आराधना के साथ की गई थी। इस दौरान प्रत्येक तिथि पर माता के अलग-अलग स्वरूप की पूजा-अर्चना श्रद्धालुओं ने अलग-अलग पूजा स्थलों पर की। आश्विन शुक्ल अष्टमी के मौके पर बुधवार को आद्यशक्ति मां जगदम्बा के महागौरी स्वरूप की पूजा-अर्चना भक्तिभाव के साथ की गई व श्रद्धालु बड़ी संख्या में पार्ले पोइंट के अंबिकानिकेतन स्थित मां अम्बा के दरबार में दर्शन करने पहुंचे। इसी तरह से श्रद्धालु बालाजी रोड पर जुना अम्बाजी मंदिर, वराछा में उमिया माता मंदिर, भाठेना के उमिया माता मंदिर, परवत पाटिया में भक्तिधाम मंदिर के अलावा अन्य मंदिरों में मां जगदम्बा के दर्शन के लिए दिनभर पहुंचते रहे। अष्टमी बुधवार को श्रद्धालुओं ने घरों में माता की पूजा-आराधना की और इस दौरान जगह-जगह कन्या पूजन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। देवी मंदिरों में दर्शनों का दौर नवमी गुरुवार को भी सुबह से रात तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चलता रहा। वहीं, घरों में श्रद्धालुओं ने देवी स्वरुपा छोटी-छोटी कन्याओं की विधिविधान से पूजा-अर्चना की और उन्हें हलवा-पूरी का भोग परोसकर बाद में उपहार देकर विदा किया।
-यज्ञवेदी में दी आहुतियां

खरवरनगर में श्रीदक्षिणाभिमुखी शनि-हनुमान मंदिर आश्रम प्रांगण में स्वामी विजयानंद महाराज के सानिध्य में शारदीय नवरात्र पर्व की नवमी तिथि के उपलक्ष में गुरुवार को मां भगवती के सिद्धिदात्री स्वरूप की विधिविधान से पूजा-आराधना की गई। इस अवसर पर पंचकुंडीय शतचंडी महायज्ञ में विभिन्न मंत्रों के साथ आहुतियां दी गई।
NAVRATRI NEWS: नवरात्र महापर्व पूर्ण, दशहरा मनाएंगे आज
-दशहरा पर्व आज मनाएंगे

शारदीय नवरात्र पर्व के समापन अवसर पर विजयादशमी का पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा। कोरोना महामारी की वजह से इस बार भी शहर में रावण दहन समेत अन्य आयोजन नहीं होंगे। दशहरा पर्व के अवसर पर सूरती परम्परा के मुताबिक शुक्रवार को जलेबी-फाफड़ा की खरीदारी शहर के विभिन्न हिस्सों में बड़े पैमाने पर की जाएगी।
NAVRATRI NEWS: नवरात्र महापर्व पूर्ण, दशहरा मनाएंगे आज
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो