scriptगर्भवती विवाहिता से दुष्कर्म | rape with pregnant lady | Patrika News
सूरत

गर्भवती विवाहिता से दुष्कर्म

जान से मारने की धमकी भी देता था आरोपी

सूरतFeb 19, 2016 / 09:15 pm

Ashish vajpayee

गर्भवती विवाहिता से दुष्कर्म के आरोप में आंबापुरा थाना पुलिस ने शुक्रवार को एक आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र की एक गर्भवति विवाहिता ने आरोपित रतनपुरा निवासी शांति लाल पुत्र पूंजिया के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। रिपोर्ट के अनुसार आरोपित बीते कई वर्ष से विवाहिता को लगातार परेशान करता आ रहा है। वहीं विवाहिता का पहले तो दो जगहों से रिश्ता तुड़वाया। फिर उसको डरा-धमकाकर दुष्कर्म करता रहा। विवाहिता ने इसका विरोध करती तो उसको जान से मारने की धमकी देता। समाज में जब बात फैली तो लोगों ने शांति के समक्ष विवाह का प्रस्ताव रखा, लेकिन अब आरोपित ने शादी करने से इनकार कर दिया है। इस पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

Home / Surat / गर्भवती विवाहिता से दुष्कर्म

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो