scriptलोगों को मिला सरबतिया लेक फ्रन्ट का नजराना | Nirana Sarabatia Lake Front gift to people | Patrika News
सूरत

लोगों को मिला सरबतिया लेक फ्रन्ट का नजराना

3.38 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

सूरतMar 10, 2019 / 08:16 pm

Sunil Mishra

patrika

लोगों को मिला सरबतिया लेक फ्रन्ट का नजराना


नवसारी. लोकसभा चुनाव की घोषणा से पूर्व जिले में विकास कामों का भूमिपूजन किया जाने लगा है। इसी क्रम में शनिवार को नवसारी विधायक पीयूष देसाई ने लुन्सीकुई स्थित सरबतिया लेक फ्रन्ट का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने 3.38 करोड़ के विकास कामों का भी भूमिपूजन किया।
विधायक पीयूष देसाई ने लुन्सीकुई मैदान के सामने सरबतिया तालाब के चारों ओर 1.60 करोड़ रुपए की लागत से तैयार लेक फ्रन्ट का लोकार्पण किया। तालाब के किनारे बैठने की व्यवस्था, सेल्फी प्वाइंट, वर्टिकल गार्डन का लोगों में आकर्षण रहेगा। तालाब में बोटिंग शुरू करने पर भी नपा विचार कर रही है। सरबतिया लेक फ्रन्ट में केपीनाथ हनुमान मंदिर भी लोगों के लिए आस्था का केन्द्र बनेगा। लोकार्पण समारोह में नवसारी नपा अध्यक्ष कांति पटेल, मुख्य अधिकारी डीएन गोहिल, नपा कारोबारी अध्यक्ष प्रेमचंद लालवाणी समेत कई पार्षद और भाजपा नेता समेत लोगों की उपस्थित रही।
patrika
 

टाटा तालाब के किनारे 1.92 करोड़ की लागत से लेक फ्रन्ट
इसके अलावा विधायक ने 72 लाख की लागत से लुन्सीकुई मैदान की चारदीवारी का नवीनीकरण और वॉक वे बनाने, शहर के मध्य टाटा तालाब के किनारे 1.92 करोड़ की लागत से लेक फ्रन्ट बनाने का भूमिपूजन किया। शहर के पश्चिम क्षेत्र में पानी की समस्या दूर करने के लिए देसाई तालाब तथा थाणा तालाब को जोडऩे के लिए 74 लाख रुपए की योजना का भी भूमिपूजन विधायक ने किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो